Bigg Clash !! सनी पाजी की 'लाहौर 1947' से टकराएगी Emraan Hashmi की 'आवारापन 2', इस दिन होंगी रिलीज

Awarapan 2 To Clash With Lahore 1947: निर्माताओं ने 21 अप्रैल को इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की फिल्म 'आवारापन 2' की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है। इस मूवी की टक्कर 'लाहौर 1947' से होती दिखाई देंगी।

Awarapan 2 To Clash With Lahore 1947: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) और एक्ट्रेस दिशा पाटनी की फिल्म 'आवारापन 2' (Awarapan 2) की घोषणा 2025 में हुई थी। 'आवारापन' की लोकप्रियता देखने के बाद मेकर्स इसका सीक्वल बनाने का निर्णय लिया था। यह मूवी अपनी अनाउंसमेंट के दिन से लेकर अब तक चर्चा में हुई है। बताया जा रहा था कि इमरान हाशमी और दिशा पाटनी को पहले 3 अप्रैल के दिन रिलीज किया जाना था लेकिन बाद में मेकर्स इसे आगे बढ़ा दिया था। तब से लेकर अब तक दर्शक भी इमरान हाशमी को उनके आइकॉनिक किरदार 'शिवम' के रूप में वापसी करते हुए देखने के लिए इंतजार कर रहे थे। 21 अप्रैल के दिन मेकर्स ने बड़ी जानकारी देते हुए 'आवारापन 2' की रिलीज डेट जारी कर दी है। इस मूवी की सीधी टक्कर सनी देओल (Sunny Deol) की 'लाहौर 1947' से होने जा रही है।

Awarapan 2 To Clash With Lahore 1947

'लाहौर 1947' से होगा 'आवारापन 2' का क्लैश (Pic Credit: Instagram)

'आवारापन 2' की रिलीज हुई आउट

इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की फिल्म 'आवारापन 2' का निर्माण विशेष फिल्म्स द्वारा किया जा रहा है। प्रोडक्शन हाउस ने बड़ी घोषणा करते हुए बताया है कि इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' 14 अगस्त, 2026 को रिलीज होगी। इस घोषणा को शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, 'इस स्वतंत्रता दिवस वीकेंड पर खुद को फ्री रखें और 14 अगस्त, 2026 को हमारे साथ जुड़ें। आवारापन 2 इस दिन रिलीज हो रही है।' (इसे भी पढ़ें: Parshuram: शूटिंग शुरू होते ही बदला Sunny Deol की मेगा एक्शन मूवी का नाम, पर्दे पर फिर दिखेगा 'जख्मी शेर')

End of Feed