बॉक्स ऑफिस

Bhooth Bangla: 2026 के 3rd मोस्ट सक्सेसफुल एक्टर बने Akshay Kumar, 4th डे रच दिया इतिहास

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के सितारे पिछले काफी समय से गर्दिश में थे, जो अब चमकने लगे हैं। 'भूत बंगला' (Bhooth Bangla) के साथ अक्षय कुमार साल 2026 के तीसरे सबसे सक्सेसफुल एक्टर बन चुके हैं।

Image

akshay kumar becomes 3rd most successful actor or 2026 with bhooth bangla (Image Source: Movie Poster)

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की हालिया रिलीज हॉरर कॉमेडी 'भूत बंगला' (Bhooth Bangla) बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छे आंकड़े दर्ज करा रही है, जिसके दम पर उन्होंने एक नया बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड बना दिया है। अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 4 दिनों में 73.35 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है, जिसमें पेड प्रिव्यूज के आंकड़े भी शामिल हैं। मात्र 4 दिनों में 73 करोड़ रुपये कमाने वाली 'भूत बंगला' अब साल 2026 की तीसरी सबसे सक्सेसफुल मूवी बन चुकी है। 'भूत बंगला' ने ये कारनामा 'ओ'रोमियो' और 'मर्दानी 3' जैसी फिल्मों को पछाड़कर अपने नाम किया है। (ये भी पढ़ें: 2025 में 570 करोड़ी लव स्टोरी मूवी देने वाली हीरोइन के दादा का निधन, शेयर किया भावुक पोस्ट)

Bhooth Bangla: 2026 के 3rd मोस्ट सक्सेसफुल एक्टर बने अक्षय कुमार, 4th डे रच दिया इतिहास

Bhooth Bangla: 2026 के 3rd मोस्ट सक्सेसफुल एक्टर बने अक्षय कुमार, 4th डे रच दिया इतिहास

साल 2026 की 5 सबसे सफल भारतीय फिल्में:

Movie NameBox Office Collection
धुरंधर 21077 करोड़ रुपये
बॉर्डर 2341 करोड़ रुपये
भूत बंगला73 करोड़ रुपये
ओरोमियो59 करोड़ रुपये
मर्दानी 353 करोड़ रुपये

सोमवार के दिन Bhooth Bangla की कमाई में आई भारी गिरावट

अगर बात फिल्म 'भूत बंगला' के द्वारा सोमवार को की गई कमाई की करें तो इसमें भारी गिरावट दर्ज की गई है। फिल्म 'भूत बंगला' ने चौथे दिन केवल 8.10 करोड़ रुपये कमाए हैं जबकि रविवार के दिन फिल्म ने अपने खाते में 25.60 करोड़ रुपये जोड़े थे। ट्रेड पंडितों के अनुसार, फिल्म 'भूत बंगला' की कमाई में चौथे दिन 68% की गिरावट दर्ज की गई है। आइए आपको फिल्म 'भूत बंगला' के आंकड़े दिखाते हैं: (ये भी पढ़ें: 4th-डे Bhooth Bangla की कमाई में 68% की गिरावट)
DayBhooth Bangla Box Office Collection
पेड प्रिव्यूज3.50 करोड़ रुपये
दिन 114.40 करोड़ रुपये
दिन 221.75 करोड़ रुपये
दिन 325.60 करोड़ रुपये
दिन 48.10 करोड़ रुपय

पटरी पर लौटा Akshay Kumar का डूबता करियर

अभिनेता अक्षय कुमार का डूबता करियर लम्बे समय से ऐसी फिल्म की तलाश में था, जो उनकी नैय्या बचा सके। डायरेक्टर प्रियदर्शन की 'भूत बंगला' वही मूवी साबित हुई है। फिल्म 'भूत बंगला' को लोगों ने रिलीज से पहले काफी ट्रोल किया था लेकिन इसने सिनेमाघरों में तो आंकड़े दर्ज कराए हैं, उससे साफ है कि खिलाड़ी कुमार का सूरज अभी डूबा नहीं है। अक्षय को अच्छा डायरेक्टर चाहिए और वो बॉक्स ऑफिस पर कभी भी कमाल दिखा सकते हैं। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म 'भूत बंगला' बॉक्स ऑफिस पर आराम से 100 करोड़ रुपये की कमाई कर लेगी।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article