बॉक्स ऑफिस

Bhooth Bangla के लिए ऐतिहासिक रहा 5th डे, Akshay Kumar ने तोड़ा ओ'रोमियो-मर्दानी 3 का गुरूर

अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी मूवी भूत बंगला सिनेमाघरों में लगातार अच्छा बिजनेस कर रही है। भूत बंगला ने 5वें दिन अपने खाते में 7.65 करोड़ रुपये जोड़े हैं। धुरंधर 2 के सामने भी भूत बंगला नहीं थम रही है।

Image

Bhooth Bangla 5th Day Box Office (Image Source: Movie Posters)

KEY HIGHLIGHTS
  • भूत बंगला ने 5वें दिन कमाए 7.65 करोड़ रुपये
  • ओ'रोमियो-मर्दानी 3 से निकली आगे
  • धुरंधर 2 के सामने भी नहीं थम रही है भूत बंगला की कमाई

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के ओरिजनल कॉमेडी किंग अक्षय कुमार की हालिया रिलीज मूवी भूत बंगला सिनेमाघरों में लगातार शेर की तरह दहाड़ रही है। वीकडेज में भी भूत बंगला की कमाई में गिरावट देखने को नहीं मिल रही है। धुरंधर 2 जैसी मैसिव एक्शन एंटरटेनर के सामने भी ये फिल्म घुटने नहीं टेक रही है और लगातार बॉक्स ऑफिस पर दौड़ रही है। भूत बंगला के 5वें दिन की कमाई की बात करें तो ये 7.65 करोड़ रुपये रही है, जिसके साथ ये साल 2026 की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है। इससे आगे इस वक्त केवल धुरंधर 2 और बॉर्डर 2 जैसी मेगा बजट एक्शन एंटरटेनर्स हैं, बाकी सभी मूवीज को इस फिल्म ने धूल चटा दी है। (ये भी पढ़ें: Bhooth Bangla: 2026 के 3rd मोस्ट सक्सेसफुल एक्टर बने Akshay Kumar, 4th डे रच दिया इतिहास)

Bhooth Bangla ने चटा दी O'Romeo-Mardaani 3 को धूल

फिल्म भूत बंगला ने 6वें दिन 7.65 करोड़ रुपये की कमाई करके ना केवल नया मुकाम हासिल किया है बल्कि ओरोमियो और मर्दानी 3 जैसी फिल्मों को भी पछाड़ दिया है। ओरोमियो ने बॉक्स ऑफिस पर 59.90 करोड़ रुपये और मर्दानी 3 ने 53.06 करोड़ रुपये कारोबार किया था। अगर भूत बंगला की कुल बॉक्स ऑफिस कमाई की बात करें तो वो 81 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुकी है। ट्रेड एक्सपर्ट्स ये अंदाजा लगा रहे थे कि भूत बंगला बॉक्स ऑफिस पर पहला हफ्ता पूरा करते-करते 100 करोड़ी होने के करीब पहुंच जाएगी। मूवी के आंकड़े ये गवाही दे रहे हैं कि भूत बंगला जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल होगी। (ये भी पढ़ें: 2027 में भी नहीं आएगी KGF 3, Yash ने बताई अंदरूनी वजह)
DayBhooth Bangla Box Office Collection
पेड प्रिव्यूज3.50 करोड़ रुपये
दिन 114.40 करोड़ रुपये
दिन 221.75 करोड़ रुपये
दिन 325.60 करोड़ रुपये
दिन 48.10 करोड़ रुपये
दिन 57.65 करोड़ रुपये

2026 की 3rd सबसे सक्सेसफुल मूवी बनी Bhooth Bangla

अक्षय कुमार, वामिका गब्बी और राजपाल यादव स्टारर भूत बंगला ने सिनेमाघरों में 81 करोड़ रुपये की कमाई करके साल 2026 की तीसरी सबसे सफल मूवी का खिताब अपने नाम कर लिया है। लम्बे वक्त से अक्षय कुमार को ऐसी सफल मूवी की तलाश थी, जो उनके करियर को पटरी पर ला देती। डायरेक्टर प्रियदर्शन ने भूत बंगला के रूप में उन्हें वो मूवी दे दी है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article