बॉलीवुड

Parshuram: शूटिंग शुरू होते ही बदला Sunny Deol की मेगा एक्शन मूवी का नाम, पर्दे पर फिर दिखेगा 'जख्मी शेर'

Sunny Deol-Nikhil Bhatt Next is Parshuram: 90 के दशक के सुपरस्टार सनी देओल ने 'किल' मूवी के डायरेक्टर निखिल भट्ट संग हाथ मिलाया है। अब इस मूवी का टाइटल 'लखन' से बदलकर 'परशुराम' कर दिया गया है।

Image

निखिल भट्ट संग सनी देओल की नेक्स्ट का बदला टाइटल (Pic Credit: Instagram)

Sunny Deol-Nikhil Bhatt Next is Parshuram: सनी देओल बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में से एक हैं, जो 68 साल की उम्र में भी में बैक टू बैक फिल्में कर रहे हैं। मीडिया में ऐसी भी खबरें सामने आई थी कि सनी देओल (Sunny Deol) ने एक बड़ी फिल्म के लिए निखिल भट्ट (Nikhil Bhatt) के साथ हाथ मिलाया है। बताया जा रहा था कि इस मूवी का टाइटल 'लखन' रखा गया है। मगर अब जो लेटेस्ट रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक निर्माताओं ने सनी देओल की इस मूवी के टाइटल को बदल दिया है। तो चलिए जानते हैं इस इंटेंस एक्शन-पैक्ड मूवी का टाइटल मेकर्स ने क्या रखा है?

'परशुराम' होगा सनी देओल की फिल्म टाइटल

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक निखिल भट्ट ने अब सनी दिल की फिल्म 'लखन' का टाइटल बदलकर 'परशुराम' (Parshuram) कर दिया है। टीम काफी लंबे समय से सही टाइटल की तलाश में थी। मेकर्स को 'लखन' और 'परशुराम' दोनों ही टाइटल दमदार लग रहे थे। आखिरकार उन्होंने 'पशुराम' को फाइनल किया है। मेकर्स ने मिलकर 'परशुराम' के साथ आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। (इसे भी पढ़ें: Aneet Padda के दादा का हुआ निधन, 'सैयारा' एक्ट्रेस ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट)

Sunny Deol

Sunny Deol

बताया जा रहा है कि इस मूवी में सनी देओल को जबरदस्त एक्शन करते हुए देख जाएगा। 'परशुराम' जैसे टाइटल के साथ फिल्म की मास अपील को लेकर उम्मीदें और भी मजबूत होंगी। इस मूवी की शूटिंग अक्टूबर से शुरू होगी। मेकर्स जल्द ही सनी देओल और निखिल भट के इस बड़े कोलैबोरेशन के बारे में एक ऑफिशियल अनाउंसमेंट करने वाले हैं। (इसे भी पढ़ें: Dhurandhar 2 OTT Release: रणवीर सिंह स्टारर के लिए फाइनल हुई 150 करोड़ की डील, जानिए कब और कहां होगी स्ट्रीम)

सनी देओल के पास हैं कई प्रोजेक्ट्स

कुछ दिनों पहले सनी देओल को फिल्म 'बॉर्डर 2' में देख गया था। इस मूवी में सनी देओल के साथ दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी और वरुण धवन सहित कई कलाकार अहम रोल में नजर आए थे। इस मूवी की सफलता के बाद सनी देओल कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। सनी देओल के पास गबरू, लाहौर 1947, बाप, जाट 2, सफर, इक्का और रामायण पार्ट 1 सहित कई फिल्में हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article