बॉलीवुड

2025 में 570 करोड़ी लव स्टोरी मूवी देने वाली हीरोइन के दादा का निधन, शेयर किया भावुक पोस्ट

Aneet Padda's grandfather dies: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनीत पड्डा के दादा का निधन हो गया है। एक्ट्रेस ने मंगलवार की सुबह दादा के निधन की जानकारी देते हुए एक इमोशनल पोस्ट भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

Image

Saiyaara फेम Aneet Padda के दादा की हुई मौत (Image Source: Saiyaara)

Aneet Padda's grandfather dies: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनीत पड्डा को लेकर एक बेहद ही दुखद खबर सामने आई है। 'सैयारा' (Saiyaara) फेम एक्ट्रेस अनीत पड्डा (Aneet Padda) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से बताया कि उनके दादा का निधन हो गया है। अनीत पड्डा के दादा काफी समय से अल्जाइमर से जूझ रहे थे। एक्ट्रेस ने दादा के निधन के बाद सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट भी साझा किया। अनीत पड्डा अपने दादा के बेहद करीब थीं। इस मुश्किल घड़ी में एक्ट्रेस के फैन्स खुद को मजबूत बने रहने के लिए कह रहे हैं। अनीत पड्डा ने अपने दादा का हाथ पकड़े हुए एक फोटो भी सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है।

अनीत पड्डा ने दादा के निधन पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट

21 अप्रैल यानी मंगलवार की सुबह अनीत पड्डा ने अपने दादा के निधन के बाद पोस्ट साझा करते हुए लिखा, 'आप मेरी जिंदगी का इकलौता प्यार थे। आप मुझसे दूर चले गए लेकिन आप माखन को भुला नहीं पाए। जब आप अपनी यादों को संभालकर नहीं रख पाए थे तब आप प्यार को थामे रखा। मैं इन दोनों को ही थामकर रखूंगी। मैं हमारे साथ बिताए उन सभी सालों को अपने साथ संजोकर रखूंगी। मैं एक अच्छा इंसान बनूंगी। मैं आपके जोक्स को हमेशा साथ रखूंगी और जब भी मौका मिलेगा, उन्हें सुनूंगी। मैं आपकी रौशनी को हर अधेरे कमरे तक लेके जाउंगी। मैं आपको कहानियों को साथ रखूंगी और उन्हें पूरी दुनिया को सुनाउंगी। मैं तुम्हारे प्यार को अपने साथ रखूंगी। आपने ही मुझे प्यार का असली मलतब सिखाया है। (इसे भी पढ़ें: 'Baahubali 2' को धूल चटाने के लिए 'Dhurandhar 2' को चाहिए इतने करोड़, बन जाएगी इंडियन हाईएस्ट ग्रॉसर)

Aneet Padda's Post for grandfather

Aneet Padda's Post for grandfather

अनीत पड्डा ने आगे लिखा, 'मैं आपको हमेशा अपने साथ रखूंगी। आज मैंने आसमान में सबसे चमकता हुआ तारा देखा और मुझे पता चल गया कि आप कहां गए हो। आपसे बहुत प्यार करती हूं। मैं आपसे हमेशा प्यार करती राहुंगी और समय की सीमाओं से भी परे।' (इसे भी पढ़ें: Dhurandhar 2 OTT Release: रणवीर सिंह स्टारर के लिए फाइनल हुई 150 करोड़ की डील, जानिए कब और कहां होगी स्ट्रीम)

शक्ति शालिनी में आएंगी नजर

वर्कफ्रंट की बात करें तो अनीत पड्डा को आने वाले दिनों में फिल्म 'शक्ति शालिनी' में देखा जाएगा। आदित्य सरपोतदार के निर्देशन में यह मूवी बन रही है। इस मूवी में विशाल जेठवा और विनीत कुमार सिंह को अहम भूमिकाओं में देख जाएगा। वहीं दूसरी ओर अनीत पड्डा के पास मोहित सूरी की नई मूवी भी है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article