Ground Zero Box Office Collection Day 2: इमरान हाशमी( Emraan Hashmi) की फिल्म ग्राउन्ड जीरो ( Ground Zero) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। गाजी बाबा की मौत पर बनी इस फिल्म में कश्मीर में हुए लड़ाई-झगड़े को दिखाया गया है। फिल्म में पहली बार इमरान हाशमी एक फौजी के किरदार में नजर आ रहे हैं। दर्शकों को उनके ये नया रूप काफी पसंद भी आ रहा है। पहले दिन जहां ग्राउन्ड जीरो ने धीमी शुरुआत की थी, दूसरे दिन इसकी कमाई कुछ पॉइंट्स में आगे बढ़ी है। आइए आपको बताते हैं कितनी हुई अब तक की कमाई।
ग्राउन्ड जीरो( Ground Zero) के दूसरे दिन के कलेक्शन की अर्ली रिपोर्ट्स आ गई है। पहले दिन फिल्म ने जहां 1 करोड़ 15 लाख का कलेक्शन किया था, वहीं दूसरे दिन ये कलेक्शन 1 करोड़ 90 लाख हो गया है। कुल मिलाकर फिल्म की कमाई 3.05 करोड़ हो गई है। संडे के दिन कमाई और बढ़ने की उम्मीद लगाई जा रही है। धीमी ही सही लेकिन इमरान हाशमी( Emraan Hashmi) की फिल्म की रफ्तार आगे बढ़ रही है। बता दें कि अभिनेता पूरे 3 साल बाद सिनेमाघरों में लौटे हैं वो भी बिल्कुल अलग अंदाज में।
केसरी चैप्टर 2 से टक्कर
दूसरी तरफ ग्राउन्ड जीरो की टक्कर अक्षय कुमार की केसरी चैप्टर 2 से हो रही है। बॉक्स ऑफिस पर केसरी चैप्टर 2 खासी कमाई कर रही है। ऐसे में इसका असर ग्राउन्ड जीरो के कलेक्शन पर भी पढ़ रहा है। केसरी चैप्टर 2 को रिलीज हुए 9 दिन हो गए हैं। फिल्म ने अब तक 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है । वहीं ग्राउन्ड जीरो को 50 करोड़ तक पहुंचने में 10 दिन से भी ज्यादा का समय लग सकता है।
