Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Day 8: बॉलीवुड अभिनेता हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' (Ek Deewane Ki Deewaniyat) को ऑडियंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। फिल्म क्रिटिक्स और लोगों ने इस मूवी को अच्छे रिव्यू दिए हैं और यही वजह है कि फिल्म हर दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करने में लगी हुई है। उम्मीद थी कि यह मूवी मंगलवार के दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा बड़ी आसानी से पार लेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यह मूवी 50 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने से इंच भर दूर रह गई है।
Pic Credit: IMDb
50 करोड़ी होने से रह गई हर्षवर्धन की 'एक दीवाने की दीवानियत'
Sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) और पंजाबी एक्ट्रेस सोनम बाजवा (Sonam Bajwa) की फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' (Ek Deewane Ki Deewaniyat) ने रिलीज के आठवें दिन 4.35 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस मूवी की ऑक्यूपेंसी रेट 23.75% रहा है। इस मूवी ने 8 दिनों में 49.35 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। दिलचस्प बात यह है कि सोमवार के मुकाबले मंगलवार के कलेक्शन में बढ़ोतरी देखने को मिली थी।
मिलाप जवेरी के निर्देशन में बनी हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) और सोनम बाजवा (Sonam Bajwa) की फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' (Ek Deewane Ki Deewaniyat) आने वाले दिनों में 50 करोड़ रुपये के क्लब में बड़ी आसानी से शामिल हो जाएगी। इस मूवी में शाद रंधावा, सचिन खेडेकर, अनंत नारायण महादेवन और राजेश खेड़ा सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई दे रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी को बनने में मेकर्स के कुल 30 करोड़ रुपये खर्च किए थे। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई है।
