Dunki Box Office Collection Day 5: क्रिसमस पर खूब हुई डंकी की कमाई, पहले वीकेंड पर बन गई 100 करोड़ी

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 26, 2023, 08:11 AM IST

Dunki Box Office Collection Day 5: शाहरुख खान की फिल्म डंकी (Dunki) ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। सोमवार को क्रिसमस हॉलिडे के चलते मूवी ने जबरदस्त कमाई कर ली है। फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन काफी अच्छा रहा है। आइए इन आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

Dunki Box Office Collection Day 5: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के लिए साल 2023 एक ड्रीम साल रहा है। इस साल किंग खान की पठान, जवान और डंकी समेत तीन फिल्में रिलीज हुई हैं और तीनों ही बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई हैं। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी डंकी को लेकर भी दर्शकों का पॉजिटिव रिस्वॉन्स ही नजर आ रहा है। शाहरुख खान के अलावा फिल्म में विक्की कौशल और तापसी पन्नी की एक्टिंग की भी तारीफ हो रही है। डंकी (Dunki) ने बॉक्स ऑफिस पर पहले वीकेंड के बाद 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। सोमवार को क्रिसमस हॉलिडे के चलते मूवी ने जबरदस्त कमाई कर ली है। फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन काफी अच्छा रहा है।

पैन इंडिया स्टार प्रभास की फिल्म सालार से बॉक्स ऑफिस क्लैश के बावजूद डंकी ने अपनी जबरदस्त कमाई जारी रखी है। हालांकि सालार को भी इंडिया के साथ ही वर्ल्डवाइड बेहतरीन रिस्पॉन्स मिल रहा है। आइए डंकी के पांचवे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

Dunki Box Office: डंकी ने 5वें दिन की इतनी कमाई

Sacnilk इंडिया की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार शाहरुख खान की फिल्म डंकी ने 5वें दिन 22 करोड़ रुपये का कलेक्शन इंडिया बॉक्स ऑफिस नेट पर कर लिया है। फिल्म ने रविवार को 30 करोड़ और शनिवार को 25 करोड़ की कमाई की थी। अब फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 128 करोड़ तक पहुंच गया है।

End Article
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून...

End of Feed