Drishyam 3 Box Office Collection Day 8: साउथ इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता मोहनलाल (Mohanlal) की फिल्म 'दृश्यम 3' (Drishyam 3) ने सिनेमाघरों में 1 हफ्ता पूरा कर लिया है। मेकर्स ने इस फिल्म को 21 मई के दिन दुनिया भर में रिलीज किया था। तब से लेकर अब तक यह फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ दुनिया भर में भी ताबड़तोड़ कमाई करने में लगी हुई है। अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक मोहनलाल स्टारर 'दृश्यम 3' जल्द ही भारत में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी। तो चलिए देखते हैं इस मूवी ने 8वें दिन कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। (इसे भी पढ़ें: 'धुरंधर 2' के रिकॉर्ड की मिट्टी में मिला देगी Ram Charan की 'Peddi', इन 5 फिल्मों ने की थी रिकॉर्ड तोड़ कमाई)
इतनी हुई 'दृश्यम 3' की कमाई (Pic Credit: Instagram)
जल्द 100 करोड़ी बन जाएगी 'दृश्यम 3'
ट्रैकिंग वेबसाइट Sacnilk ने अब जो मोहनलाल की फिल्म 'दृश्यम 3' को लेकर आंकड़े साझा किए हैं उसके मुताबिक यह फिल्म गुरुवार के दिन 6.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में सफल रही है। बुधवार को यह कलेक्शन 6.65 करोड़ रुपये रहा था। घरेलू बाज़ार में 'दृश्यम 3' ने अब भारत में 81.80 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। भारत में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 94.91 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। दूसरे वीकेंड के खत्म होने से पहले मोहनलाल की यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार लेगी। यह फिल्म साउथ की ऑडियंस की इम्प्रेस करने में सफल रही है। (इसे भी पढ़ें: शादी के कमेंट पर भड़कीं Shamita Shetty का इन सेलेब्स संग जुड़ा था नाम, लिस्ट में हैं कई बड़े नाम)
100 करोड़ रुपये था 'दृश्यम 3' का बजट
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मोहनलाल की फिल्म 'दृश्यम 3' को बनाने में मेकर्स ने 100 करोड़ रुपये खर्च किए थे। दिलचस्प बात यह है कि दुनिया में यह फिल्म 200 करोड़ रुपये आसपास कमाई कर चुकी है। मोहनलाल की एक्टिंग और इसकी कहानी की हर कोई तारीफ कर रहा है। जीतू जोसेफ के निर्देशन में बनी फिल्म 'दृश्यम 3' में मीना, अंसिबा हसन, एस्थर अनिल, सिद्दीकी, मुरली गोपी, बीजू मेनन, आशा शरथ, वीना नंदकुमार और शांति मायादेवी सहित कई कलाकार अलग-अलग भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।
