Ram Charan Box Office Report Card: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' को देखने का क्रेज दर्शकों के अंदर साफ तौर पर देखा जा सकता है। इस मूवी में राम चरण को अब तक ना देखे अवतार में देखा जाएगा। फिल्म 4 जून को दुनिया भर में रिलीज होने के लिए तैयार है। लोगों ने अंदर फिल्म को देखने की बेताबी देखकर ऐसा लग रहा है कि राम चरण स्टारर रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ सकती है। 'पेड्डी' से पहले आइए देखें राम चरण की बीती 5 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कितने बिजनेस किया था। इस लिस्ट पर डालें एक नजर...
साल 2025 में रिलीज हुई राम चरण की फिल्म 'गेम चेंजर' को एस शंकर ने डायरेक्ट किया था। 350 से 500 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस मूवी ने दुनिया भर में कुल 203 करोड़ रुपये कमाए थे। यह फिल्म फ्लॉप रही थी।
राम चरण ने 'आचार्य' में एक अहम भूमिका निभाई थी, जिसमें चिरंजीवी लीड रोल में नजर आए थे। कोराटाला शिवा के निर्देशन में बनी यह इस मूवी ने 78 करोड़ रुपये कमाए थे। इसे 140 करोड़ रुपये के बजट पर बनाया गया था।
एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म 'RRR' राम चरण के करियर की बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। 550 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस पैन-इंडिया मूवी ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 1350 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
साल 2019 में रिलीज हुई राम चरण की फिल्म 'विनय विद्या राम' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर केवल 94 करोड़ रुपये कमाए थे।
राम चरण और सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म 'रंगस्थलम' 2018 में बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी हिट साबित हुई थी। 60 करोड़ रुपये में बनी यह मूवी 216 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में सफल रही थी।
राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' 4 जून को रिलीज होने वाली है। इस मूवी में राम चरण के साथ जान्हवी कपूर लीड रोल में दिखाई देंगी। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' के रिकॉर्ड को तोड़ सकती है।