Shamita Shetty Affairs: बॉलीवुड एक्ट्रेस शमिता शेट्टी अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक यूजर ने इंटरनेट पर शमिता शेट्टी की शादी और उनकी उम्र को लेकर कमेंट किया तो एक्ट्रेस ने उसे मुंहतोड़ जवाब दिया। ऐसे में आज हम अपनी इस रिपोर्ट के माध्यम से आपको उन सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका नाम शमिता शेट्टी संग जुड़ा था। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...
साल 2000 में रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'मोहब्बतें' से शमिता शेट्टी ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। बताया जाता है कि इस मूवी की शूटिंग करते हुए शमिता को उदय चोपड़ा से प्यार हो गया था। दोनों ने कुछ समय तक एक-दूसरे डेट किया और बाद में इनका ब्रेकअप हो गया।
कई रिपोर्ट्स बताती हैं कि आफताब शिवदासानी संग भी शमिता शेट्टी का अफेयर रहा था। हालांकि ये रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं टिक पाया। दोनों के अलग होने की वजह भी आज तक सामने नहीं आई है।
अपने समय से मशहूर क्रिकेटर रहे युवराज सिंह को भी शमिता शेट्टी ने डेट किया था। कुछ महीनों तक साथ रहने के बाद युवराज और शमिता एक-दूसरे से अलग हो गए।
बताया जाता है कि शमिता शेट्ट ने साल 2012 में हरमन बवेजा को डेट करना शुरू किया था। दोनों के अफेयर की खबरें खूब चर्चा में रही थी लेकिन इनके ब्रेकअप होने की वजह भी कभी सामने नहीं आई।
सलमान खान के शो 'बिग बॉस' में शमिता शेट्टी और राकेश बापट ने हिस्सा लिया था। शो में वो एक-दूसरे की फीलिंग की कद्र करते नजर आए थे। दोनों एक-दूसरे से प्यार भी करने लगे थे। शो के बाहर निकलने के कुछ महीनों बाद शमिता ने राकेश से ब्रेकअप कर लिया।
कई रिपोर्ट्स बता रही हैं कि शमिता शेट्टी इन दिनों टेक्नो आर्टिस्ट दीपेश शर्मा संग रिश्ते में हैं। शमिता शेट्टी के जन्मदिन में दीपेश शामिल हुए थे और तभी से दोनों के रिश्ते में होने की अफवाहें आने लगीं।