Do Aur Do Pyaar Box Office Collection Day 1: विद्या बालन की फिल्म हुई फेल, पहले दिन हुई बेहद कम कमाई

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Apr 19, 2024, 12:04 PM IST

Do Aur Do Pyaar Box Office Collection Day 1: विद्या बालन, इलियाना डीक्रूज और प्रतीक गांधी स्टारर फिल्म 'दो और प्यार दो' का ट्रेलर सोशल मीडिया पर पसंद किया गया था, जिसके बाद अब 19 अप्रैल 2024 को फिल्म भी रिलीज हो गई है, आइए फिल्म के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।

Do Aur Do Pyaar Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन, इलियाना डीक्रूज और एक्टर प्रतीक गांधी स्टारर फिल्म 'दो और प्यार दो' (Do Aur Do Pyaar) का ट्रेलर सोशल मीडिया पर पसंद किया गया था, जिसके बाद अब 19 अप्रैल 2024 को फिल्म भी रिलीज हो गई है। फिल्म में दो ऐसे कपल्स की कहानी दिखाई जा रही है जो अपनी खुद की शादी में बिल्कुल भी खुश नहीं है और एक्सट्रा मैरिटल अफेयर के चक्कर में फंस गए हैं। ट्रेलर देखकर ही यह साफ हो गया था कि फिल्म काफी मजेदार होने वाली है। फिल्म में विद्या बालन और इलियाना ने भी लाजवाब एक्टिंग परफॉर्मेंस की है। जिसके बाद फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर भी अच्छा ही रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है।

End of Feed