Dhurandhar Box Office Collection Day 30: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) लीड रोल वाली एक्शन थ्रिलर फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रही है। रणवीर सिंह की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक रिकॉर्ड बना रही है। अभी हाल ही में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 700 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। अब रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म धुरंधर को रिलीज हुए 30 दिन हो गए है, जिसके बाद मूवी की कमाई की नई कलेक्शन रिपोर्ट सामने आ रही है। तो चलिए जानते हैं फिल्म धुरंधर ने 30वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है।
'धुरंधर' ने फिर पकड़ी रफ्तार
रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म धुरंधर अपनी कमाई को लेकर एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, 30वें दिन फिल्म ने करीब 11.75 करोड़ रुपये की कमाई की। इससे भारत नेट कलेक्शन 759.50 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया। 29वें दिन फिल्म ने 8.75 करोड़ कमाए थे, यानी कमाई में अच्छा उछाल आया। पांचवें वीकेंड की वजह से ऑक्यूपेंसी बढ़ी और कई जगह शो हाउसफुल रहे। वर्ल्डवाइड कलेक्शन अब 1150 करोड़ के पार हो चुका है। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि फिल्म जल्द ही 800 करोड़ क्लब में एंट्री ले लेगी। 'धुरंधर' ने कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म धुरंधर की कमाई के ये आंकड़े अभी अनुमानित है, असल आंकड़े अभी सामने आने बाकी है, जिसमें बदलाव देखने को मिलने वाला है।
फिल्म में नजर आए ये सितारे
आदित्य धर (Aditya Dhar) के डायरेक्शन में बनी एक्शन थ्रिलर ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। उनके साथ अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal), सारा अर्जुन (Sara Arjun), आर माधवन (R Madhavan), संजय दत्त (Sanjay Dutt) जैसे दमदार कलाकार अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म की स्टार कास्ट और ग्रिपिंग स्टोरी ने रिलीज से ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रखा है। ‘धुरंधर’ लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है और कमाई के आंकड़े देखकर हर कोई हैरान है। आप ‘धुरंधर’ की कमाई और परफॉर्मेंस को लेकर क्या सोचते हैं? कमेंट में अपनी राय जरूर शेयर करें।
