Dhurandhar Box Office Collection: 50 दिनों में 800 करोड़ी होने से एक कदम दूर है रणवीर सिंह की फिल्म, देखें आंकड़े

Dhurandhar Box Office Collection: आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) को रिलीज हुए 50 दिन पूरे हो गए हैं। अब यह 800 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने से बस एक कदम दूर खड़ी है। आइए देखें इस मूवी का टोटल कलेक्शन कितना हुआ है।

Dhurandhar Box Office Collection: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) 5 दिसंबर के दिन निर्माताओं ने रिलीज की थी। दर्शकों की ओर से मिले शानदार रिव्यू के बाद से ही यह मूवी लगातार बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई करने में लगी हुई है। अब इस मूवी ने सिनेमाघरों में सफल 50 दिन पूरे कर लिए हैं। खास बात यह है कि 50 दिनों के बाद भी यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर लाखों रुपये में कमाई कर रही है। तो चलिए देखते हैं इन 50 दिनों में रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंदर' ने कितने करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है।

Dhurandhar Box Office Collection

Pic Credit: IMDb

800 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो जाएगी 'धुरंधर'

मशहूर निर्माता-निर्देशक आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' ने 8वें शुक्रवार को 50 लाख रुपये का शानदार कलेक्शन किया है। इस कलेक्शन के साथ 'धुरंधर' ने 50 दिनों में 778.80 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। यह मूवी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने से केवल एक कदम दूर रह गई है। 23 जनवरी को सनी देओल की 'बॉर्डर 2' रिलीज होने के बाद 'धुरंधर' की कमाई पर काफी असर पड़ा है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 41 करोड़ रुपये का धांसू बिजनेस किया है।

End of Feed