Dhurandhar BO Collection Day 29: रणवीर सिंह की 'धुरंधर' ने तोड़ा 'जवान' का रिकॉर्ड, 29वें दिन की ताबड़तोड़ कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 29: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' की आंधी थमने का नाम नहीं ले रही है। 'धुरंधर' ने 29वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा दिया है। हालांकि पहली बार ऐसा हुआ है, जब फिल्म का कलेक्शन सिंगल डिजिट पर सिमटा है।

Dhurandhar Box Office Collection Day 29: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'धुरंधर' जब से रिलीज हुई है, तब से अब तक फिल्म ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कलेक्शन किये। बल्कि अपने बाद रिलीज हुई फिल्मों के छक्के छुड़ाने में भी कोई कमी नहीं छोड़ी। 'धुरंधर' का क्रेज लोगों में बेहद जबरदस्त देखने को मिल रहा है। फिल्म को लोगों से ऐसा प्यार मिला कि लगातार 28 दिन तक मूवी ने डबल डिजिट में कलेक्शन किया है। वहीं 29वें दिन भी 'धुरंधर' (Dhurandhar) का जलवा बॉक्स ऑफिस पर कायम रहा। हालांकि ऐसा पहली बार हुआ है, जब मूवी ने सिंगल डिजिट में कलेक्शन किया है। लेकिन फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई ने एक और मूवी का रिकॉर्ड धाराशाई कर दिया है।

dhurandhar surpass jawan

फोटो क्रेडिट- यू-ट्यूब

'धुरंधर' (Dhurandhar) ने रिलीज के बाद पहली बार सिंगल डिजिट में बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन किया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने अपने पांचवे शुक्रवार यानी 29वें दिन करीब 8.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। जो कि 29वें दिन के मुताबिक तारीफ के लायक है। ऐसे में 'धुरंधर' का कुल कलेक्शन 747.87 करोड़ रुपये पहुंच चुका है। बता दें कि रणवीर सिंह और सारा अर्जुन स्टारर फिल्म ने पहले दिन 28 करोड़ रुपये के साथ अपना खाता खोला था। लेकिन बाद में फिल्म ने जो रफ्तार पकड़ी, उसके बाद 'छावा' और 'पुष्पा 2' जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड भी धरे के धरे रह गए।

End of Feed