Dhurandhar BO Collection Day 15: बॉक्स ऑफिस पर जारी रहा 'धुरंधर' का तूफान, रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर बटोरे करोड़ों

Dhurandhar Box Office Collection Day 15: बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल स्टारर 'धुरंधर' का तूफान 15वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जारी रहा। फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई ऐसी दिखी कि अब ये जल्द ही 500 करोड़ का आंकड़ा भी पार करने वाली है।

Dhurandhar Box Office Collection Day 15: बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और एक्ट्रेस सारा अर्जुन की 'धुरंधर' का तूफान 15वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जारी रहा। 'धुरंधर' ने अपने स्पाई एक्शन थ्रिलर जेनर से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। फिल्म को दर्शकों से इस कदर प्यार मिल रहा है कि अपने तीसरे वीकेंड में कदम रखने वाली फिल्मों के बीच भी 'धुरंधर' (Dhurandhar Box Office Collection Day 15) की ताबड़तोड़ कमाई थमने का नाम नहीं ले रही है। बाकी फिल्में जितना अपनी ओपनिंग पर भी नहीं कमा पाती हैं, 'धुरंधर' उतनी कमाई 15वें दिन में कर रही है। खास बात तो यह है कि फिल्म ने 15वें दिन भी डबल डिजिट में कलेक्शन किया है, जिससे अब यह 500 करोड़ रुपये के कलेक्शन से कुछ ही इंचेज दूर रह गई है।

dhurandhar box office collection day 15

फोटो क्रेडिट- यू-ट्यूब

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और सारा अर्जुन स्टारर 'धुरंधर' का तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने 15वें दिन 22.50 करोड़ रुपये की धाकड़ कमाई की। ऐसे में फिल्म का कुल कलेक्शन 483 करोड़ रुपये पहुंच चुका है। वहीं अगर 'धुरंधर' का बॉक्स ऑफिस पर जादू यूं चलता रहा तो कल तक फिल्म की ये कमाई 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी। इतना ही नहीं, रणवीर सिंह की 'धुरंधर' भारत में तो रॉकेट की रफ्तार कमाई कर ही रही है। वहीं वैश्विक स्तर पर फिल्म ने 700 करोड़ रुपये से भी ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है।

End of Feed