Dhurandhar 2 ने धुंआ-धुंआ कर दिए Pushpa-KGF के रिकॉर्ड, बनी 1st 3000 करोड़ी INDIAN MOVIE SERIES

डायरेक्टर आदित्य धर की धुरंधर फ्रेंचाइजी ने ट्रेड पंडितों को चौंकाते हुए ग्लोबली बॉक्स ऑफिस पर 3000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। धुरंधर फ्रेंचाइजी ने पुष्पा-केजीएफ फ्रेंचाइजी को पछाड़कर ये मुकाम हासिल किया है।

डायरेक्टर आदित्य धर की धुरंधर और धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। रणवीर सिंह स्टारर ये फिल्म फ्रेंचाइजी ग्लोबली 3000 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है, जिसके साथ ये भारत की ऐसी पहली फिल्म फ्रेंचाइजी बन गई है, जिसने ये कारनामा करके दिखाया है। इससे पहले रिलीज हुईं बाहुबली, पुष्पा (Pushpa) और केजीएफ जैसी सफल फ्रेंचाइजी भी ये कारनामा करने में नाकामयाब रही थीं। ट्रेड से सामने आ रही रिपोर्ट्स के अनुसार, धुरंधर मूवी फ्रेंचाइजी ने ग्लोबली बॉक्स ऑफिस पर 3019 करोड़ रुपये कमा लिए हैं और भारत की सबसे सफल फिल्म फ्रेंचाइजी बन गई है। (ये भी पढ़ें: Samay Raina ने उड़ाया अमिताभ बच्चन का मजाक तो फूटा Rakhi Sawant का गुस्सा, कॉमेडियन की लगाई अकल ठिकाने)

Dhurandhar 2 फ्रेंचाइजी ने पुष्पा-केजीएफ फ्रेंचाइजी को पछाड़ा

Dhurandhar 2 फ्रेंचाइजी ने पुष्पा-केजीएफ फ्रेंचाइजी को पछाड़ा (Image Source: Instagram/Movie Posters)

Dhurandhar 2 ने धुंआ-धुंआ कर दिए पुष्पा-केजीएफ के रिकॉर्ड (Image Source: Movie Posters )

धुरंधर सीरीज ने बाहुबली-पुष्पा-केजीएफ मूवी सीरीजों को पछाड़ा

डायरेक्टर एसएस राजामौली की बाहुबली सीरीज की फिल्में 2015 से 2017 तक रिलीज हुई थीं। इन दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल की कमाई की थी और 2438 करोड़ रुपये ग्लोबली कमाए थे। ये भारतीय सिनेमा को इंटरनेशनल स्तर पर लाने वाली पहली फिल्म थी, जिसने दिखाया था कि भारतीय फिल्में भी हॉलीवुड स्तर की कमाई कर सकती हैं। (ये भी पढ़ें: Ramayana Part 1 में नहीं होगा राम-रावण का आमना-सामना, साउथ सुपरस्टार Yash ने लीक किया फिल्म का बड़ा प्लॉट)

End of Feed