Ramayana to Clash With Godzilla Minus Zero: बीते कुछ सालों में बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी-बड़ी फिल्मों को क्लैश होते हुए देखा गया है। कई बार मेकर्स समझदारी दिखाते हुए अपनी फिल्मों की रिलीज में बदलाव कर क्लैश से बच जाते हैं तो कईयों को यह टकराव महंगा भी पड़ता है। ऐसा ही एक बड़ा धमाका 2026 की दिवाली पर होने जा रहा है। इस साल दिवाली के खास मौके पर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' (Ramayana Part 1) रिलीज होने जा रही है। खास बात यह है कि इस दिन जापानी मॉन्स्टर एपिक गॉडजिला माइनस जीरो (Godzilla Minus Zero) भी रिलीज होने जा रही है।
'रामायण' से क्लैश होगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' (Ramayana Part 1) और हॉलीवुड की बिग-बजट मूवी गॉडजिला माइनस जीरो (Godzilla Minus Zero) साल 2026 में दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है। दोनों ही फिल्मों के इस महाक्लैश को देखने के लिए दुनिया बेताब है। इसकी पिछली फिल्म की दुनिया भर में खूब तारीफ हुई थी, जिससे इस अगली फिल्म को लेकर लोगों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है। (इसे भी पढ़ें: अल्लू अर्जुन-दीपिका पादुकोण की 'Raaka' में Shah Rukh Khan का होगा कैमियो !! हिल उठेंगे बॉक्स ऑफिस)
दोनों फिल्मों के क्लैश होने के बाद अहम मुद्दा प्रीमियम स्क्रीन्स के लिए होने वाली होड़ होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों मूवीज के बीच IMAX और दूसरी बड़ी फ़ॉर्मेट वाली स्क्रीन्स के लिए जबरदस्त मुकाबला होने की उम्मीद है। दोनों ही फिल्मों की अपनी-अपनी ऑडियंस है। (इसे भी पढ़ें: यश स्टारर 'टॉक्सिक' की रिलीज में नहीं होगा कोई बदलाव, Tara Sutaria ने की पुष्टि)
इतने करोड़ है रामायण का बजट
नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' में रणबीर कपूर को भगवान राम के रोल में देखा जाएगा। इस मूवी में यश क लंकापति रावण के रोल में देखा जाएगा। इस मूवी को बनाने में मेकर्स ने 4000 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि 'रामायण' और 'गॉडजिला माइनस जीरो' में से कौन बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारेगा।
