बॉक्स ऑफिस

Dacoit Box office Day 3: तीसरे दिन अदिवि शेष की मूवी का हुआ बुरा हाल, कमाए इतने करोड़

Dacoit Box office Collection Day 3: साउथ एक्टर अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म डकैत हाल ही में रिलीज हुई है। इस बीच तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर मूवी का बुरा हाल हो गया है।

Image

तीसरे दिन अदिवि शेष की मूवी का हुआ बुरा हाल (pic credit- dacoit film)

Dacoit Box office Collection Day 3: साउथ एक्टर अदिवि शेष (Adivi Sesh) और मृणाल ठाकुर की फिल्मडकैत (Dacoit) 10 अप्रैल को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। इस मूवी से लोगों को काफी उम्मीद थी हालांकि ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कर नहीं पा रही है। वीकेंड पर भी फिल्म की कमाई में उछाल नहीं देखा गया। इस बीच ये खबर सामने आई है कि अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म डकैत का तीसरे दिन बुरा हाल हो गया है। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर...(ये भी पढ़ें-दूसरे दिन ही डकैत ने धुरंधर 2 के आगे टेके घुटने, मेकर्स को लगा झटका)

dacoit film

तीसरे दिन अदिवि शेष की मूवी का हुआ बुरा हाल (pic credit- dacoit film)

डकैत ने तीसरे दिन की इतनी कमाई

अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म डकैत को एक्शन एंटरटेनर के रूप में प्रमोट किया गया था, लेकिन रिलीज के बाद रिव्यूज मिली-जुली आई हैं। दर्शकों ने कलाकारों के परफॉर्मेंस की तारीफ की है, लेकिन कई लोगों को मूवी की कहानी कमजोर लगी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक शुरुआत की है और अब सभी की नजरें पहले वीकेंड पर है कि क्या इसमें कोई बढ़ोतरी होती है। सैकनिल्क के अनुसार, रिलीज के तीसरे दिन (रविवार) को फिल्म ने 6.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। पहले दिन 6.55 करोड़ और दूसरे दिन 6.85 करोड़ रुपये की कमाई हुई। इस तरह तीन दिनों में फिल्म का कुल भारत ग्रॉस कलेक्शन 23.41 करोड़ रुपये और नेट कलेक्शन 19.80 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म की रिलीज डेट पहले 19 मार्च तय थी, लेकिन बाद में टाल दी गई।

धुरंधर 2 ने उड़ाया गर्दा

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2' ने फिर से नया रिकॉर्ड बना लिया है। बता दें कि 14.75 करोड़ के कलेक्शन के साथ धुरंधर 2 भारतीय बॉक्स ऑफिस पर चौथे संडे सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। वहीं दूसरे नंबर पर पुष्पा 2 (15.65 करोड़) है जबकि पहला नंबर पर धुरंधर (24.3 करोड़) है। साथ ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1700 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article