Dhurandhar 2 Box Office Day 7 (Early Estimates): 45 करोड़ बटोरेगी रणवीर सिंह की स्पाई ड्रामा

Dhurandhar 2 Box Office Day 7: रणवीर सिंह की हालिया रिलीज मूवी धुरंधर 2 कुछ ही घंटों में अपने 7वें दिन का सफर पूरा कर लेगी। ट्रेड से सामने आ रहे अर्ली एस्टिमेट्स की मानें तो धुरंधर 2 7वें दिन बड़े ही आराम से अपने खाते में 45 करोड़ रुपये जोड़ लेगी क्योंकि इसने एडवांस बुकिंग के जरिए ही 22 करोड़ रुपये जमा कर लिए थे।

Dhurandhar 2 Box Office Day 7: रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी स्टारर धुरंधर 2 सिनेमाघरों में लगातार रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है। ट्रेड पंडितों की मानें तो 7वें दिन भी धुरंधर 2 की धांसू कमाई जारी है और ये अपने खाते में चौंकाने वाला आंकड़ा दर्ज कराने को तैयार है। ट्रेड के गलियारों से सामने आ रहे अर्ली ट्रेंड्स की मानें तो धुरंधर 2 7वें दिन बड़े आराम से 45 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी। फिल्म की डिमांड लगातार दर्शकों के बीच बढ़ रही है, जिस कारण इसकी कमाई में गिरावट देखने को नहीं मिलेगी। देश के कई हिस्सों में तो धुरंधर 2 की टिकिट ही नहीं मिल रही हैं, जिस कारण लोग एडवांस में इसकी बुकिंग करा रहे हैं। (इसे भी पढ़ें: 'फायदे के लिए अतीक अहमद का यूज...', SP MP Afzal Ansari ने धुरंधर 2 मेकर्स को घेरा)

Dhurandhar 2

Image Source: TNN

7वें दिन धुरंधर 2 ने एडवांस बुकिंग से कमाए 20 करोड़ रुपये

टाइम्स नाउ नवभारत के हाथ लगी जानकारी के अनुसार फिल्म धुरंधर 2 ने 11 बजे से पहले तक ही 22 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया था। असल में फिल्म धुरंधर की डिमांड इतनी ज्यादा है कि इसकी एडवांस बुकिंग लगातार जारी है। 7वें दिन के लिए भी लोगों ने पहले ही इसकी बुकिंग करा रखी थी। ट्रेड पंडितों के अनुसार, फिल्म ने 11 तक एडवांस बुकिंग के जरिए 22 करोड़ रुपये अपने खाते में जोड़ लिए थे। एडवांस बुकिंग को देखते हुए ये कहा जा सकता है कि ये मूवी दिन खत्म होते-होते बड़े आराम से अपने खाते में 40 करोड़ रुपये से ज्यादा जोड़ लेगी। (इसे भी पढ़ें: 'हमारा क्या होगा इंडस्ट्री में' धुरंधर 2 के सुपरहिट होते ही वायरल हुआ शाहरुख का पुराना वीडियो)

ग्लोबली 900 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है धुरंधर 2

फिल्म धुरंधर 2 केवल देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी शानदार आंकड़े दर्ज करा रही है। धुरंधर 2 ने 6 दिनों में 900 करोड़ रुपये की ग्लोबली कमाई कर डाली है। माना जा रहा है कि 7वें दिन ये मूवी 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी। भारत में ऐसी बहुत कम ही मूवीज बनी हैं, जिन्होंने पहले हफ्ते में इतनी शानदार कमाई की है। रणवीर सिंह और आदित्य धर ने धुरंधर 2 से इतिहास रचा है, जो कई सालों तक याद किया जाएगा। इस मूवी के द्वारा बनाए जा रहे रिकॉर्ड तोड़ने के लिए बाकी कलाकारों को लम्बे समय तक इंतजार करना होगा।

End of Feed