Dhurandhar 2 box office day 35: 1200 करोड़ी होने से इंच भर दूर है Ranveer Singh की फिल्म, देखें टोटल कमाई

Dhurandhar 2 box office day 35: बॉलीवुड इंडस्ट्री के डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' आने वाले दिनों में 1200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने वाली है। यहां जानिए फिल्म की कमाई...

Dhurandhar 2 box office day 35: आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म 'धुरंधर: दे रिवेंज' (Dhurandhar: The Revenge) का क्रेज लोगों के बीच कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इस मूवी की कमाई 35 दिनों के बाद भी रुकने का नाम नहीं ले रही है। हालांकि बीते शुक्रवार को अक्षय कुमार स्टारर हॉरर कॉमेडी (भूत बंगला) रिलीज हुई है। यह मूवी भी बक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई कर रही है लेकिन 'धुरंधर: द रिवेंज' से इसे कड़ी टक्कर मिल रही है। तो चलिए देखते हैं रणवीर सिंह और आदित्य धर की यह मूवी 35 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ रुपये का बिजनेस करने में सफल रही है। (इसे भी पढ़ें: दूध में से मक्खी की तरह फिल्मों के सीक्वल से निकाल फेंकें गए ये एक्टर्स, रातोंरात मेकर्स ने कराई नई एंट्री)

Dhurandhar 2

रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' (Pic Credit: IMDb)

1200 करोड़ी होने वाली है रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2'

ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के मुताबिक रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने बुधवार को इंडिया में 1.70 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। 35 दिनों के बाद अब रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली है लेकिन अभी भी करोड़ों की कमाई जारी है। 35 दिनों में इस मूवी का कलेक्शन अब 1121.09 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। अब यह मूवी धीरे-धीरे 1200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रही है। अब यह देखना बाकी है कि आने वाले हफ्तों में फिल्म का प्रदर्शन कैसा रहता है। (इसे भी पढ़ें: भोजपुरी एक्ट्रेस Yamini Singh ने रचाई शादी, इंटरनेट पर पिक्स हुई वायरल)

दोनों पार्ट्स ने कमाए 3000 करोड़ रुपये

'धुरंधर' की सफलता को देखने के बाद आदित्य धर ने फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' को डायरेक्ट किया था। इस मूवी में रणवीर सिंह के किरदार जसकिरत सिंह रंगी के किरदार को मेकर्स ने इंट्रोड्यूस कराया था। फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, आर माधवन और सारा अर्जुन सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। दोनों फिल्मों की अब तक की ग्रॉस कमाई की बात करें तो यह 3000 करोड़ रुपये कमा चुकी है।

End of Feed