बॉक्स ऑफिस

Bhooth Bangla: छठे दिन औंधे मुंह गिरी अक्षय की मूवी, मेकर्स के उड़ गए होश

Bhooth Bangla Box office Collection Day 6: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला की कमाई में भारी गिरावट सामने आई है। फिल्म ने छठे दिन महज इतनी कमाई की है।

Image

छठे दिन औंधे मुंह गिरी अक्षय की मूवी (pic credit-instagram)

Bhooth Bangla Box office Collection Day 6: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म भूत बंगला (Bhooth Bangla) हाल ही में रिलीज हुई है। इस हॉरर कॉमेडी मूवी को लोग दिल खोलकर प्यार दे रहे हैं। यही वजह है कि ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। बीते दिन अक्षय कुमार की फिल्म ने शाहिद की मूवी ओ रोमिया और रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 का रिकॉर्ड तोड़ा था। इस बीच ये खबर सामने आई है कि फिल्म भूत बंगला की कमाई में भारी गिरावट आ गई है। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर...(ये भी पढ़ें-Bhooth Bangla के लिए ऐतिहासिक रहा 5th डे, Akshay Kumar ने तोड़ा ओ'रोमियो-मर्दानी 3 का गुरूर)

भूत बंगला ने छठे दिन की इतनी कमाई

अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने महज चार दिनों में दुनिया भर में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। हॉरर-कॉमेडी फिल्म को पहले वीकडे में कुछ गिरावट का सामना करना पड़ा, लेकिन फिर भी उसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की। धुरंधर 2 से कड़ी टक्कर के बावजूद फिल्म पहले हफ्ते में मजबूती से टिकी रही। प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित फिल्म ने पहले वीकेंड में प्रीव्यू शोज सहित 58 करोड़ रुपये कमाए। पहले सोमवार को कलेक्शन में गिरावट आई और फिल्म ने 6.75 करोड़ रुपये कमाए। पांचवें दिन फिल्म में अच्छी बढ़ोतरी हुई और मूवी ने 8 करोड़ रुपये की कमाई की। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, छठे दिन फिल्म ने देश भर में 11,584 शोज में 6.15 करोड़ रुपये कमाए। इससे भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 93.87 करोड़ रुपये और नेट कलेक्शन 78.90 करोड़ रुपये हो गया है। विदेशों में छठे दिन फिल्म ने 2 करोड़ रुपये कमाए, जिसके साथ विदेशी कलेक्शन 33.50 करोड़ रुपये पहुंच गया। इस तरह फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 127.37 करोड़ रुपये हो गया है। (ये भी पढ़ें-4th-डे Bhooth Bangla की कमाई में 68% की गिरावट, निकल गई Akshay Kumar की हवा)

डे 0 (पेड प्रीव्यू): 3.75 करोड़

डे 1: 12.25 करोड़

डे 2: 19 करोड़

डे 3 23 करोड़

डे 4 : 6.75 करोड़

डे 5 : 8 करोड़

डे 6 : 6.15 करोड़

कब रिलीज हुई थी भूत बंगला

बताते चलें कि प्रियदर्शन की फिल्म भूत बंगला में अक्षय कुमार लीड रोल में हैं। यह अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की 16 साल बाद पहली फिल्म है। दोनों ने पहले हेरा फेरी, भगाम भाग, भूल भुलैया, दे दना दन और खट्टा मीठा जैसी हिट फिल्में दी हैं। अक्षय कुमार के अलावा फिल्म में वमिका गब्बी, परेश रावल, राजपाल यादव, जिशू सेनगुप्ता, मिथिला पालकर, राजेश शर्मा और स्वर्गीय असरानी हैं। बता दें कि फिल्म कई बार रिलीज डेट बदलने के बाद 17 अप्रैल 2026 को थिएटर्स में रिलीज हुई।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article