बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री में मेकर्स अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को फ्रेंचाइजी में बदल कर रहे हैं। इस फिल्मों के सीक्वल को लेकर दर्शक काफी उत्सुक तो नजर आए लेकिन निराश भी दिखाई दिए। निर्माताओं ने अपनी फिल्मों के सीक्वल को बनाते के बाद पूरी इनमें से लीड एक्टर्स को ही बाहर कर दिया। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको उन एक्टर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके दूसरे पार्ट में लीड एक्टर्स नजर ही नहीं आए। आइए देखें ये पूरी...
'भागम भाग' में अक्षय कुमार और गोविंदा को अहम रोल में देखा जाएगा। वहीं दूसरे पार्ट में मेकर्स ने गोविंदा को बाहर कर मनोज बाजपेयी को कास्ट किया है।
'भूल भुलैया' में अक्षय कुमार और विद्या बालन सहित कई एक्टर्स नजर आए थे लेकिन इसके दूसरे पार्ट में मेकर्स ने कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी को कास्ट किया था।
नो एंट्री में सलमान खान, अनिल कपूर और फरदीन खान सहित कई कलाकार नजर आए थे लेकिन 'नो एंट्री 2' में इन तीनों एक्टर्स में से एक कोई भी लीड रोल में नजर नहीं आएगा।
'कॉकटेल' मूवी में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी नजर आई थीं। अब 'कॉकटेल 2' में मेकर्स ने पुरानी कास्ट को बदलकर शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनॉन को फाइनल किया।
'सन ऑफ सरदार' में अजय देवगन, सोनाक्षी सिन्हा, संजय दत्त और जूही चावला नजर आई थीं। 'सन ऑफ सरदार 2' से सोनाक्षी सिन्हा, संजय दत्त और जूही चावला को मेकर्स ने बाहर कर दिया था।
'कल्कि 2898 एडी' में दीपिका पादुकोण अहम भूमिका में नजर आई थीं। मगर दूसरे पार्ट में क्रिएटिव इशू के चलते दीपिका पादुकोण को मेकर्स ने बाहर कर दिया था।