रजनीकांत की 'Jailer 2' और सूर्या स्टारर 'Scene' से नहीं भिड़ेगी Dhanush की 'Om Chapter 1', खुद किया कन्फर्म

'Om Chapter 1' not Clash With 'Jailer 2'-'Scene': साउथ सुपरस्टार धनुष ने अपनी नई फिल्म 'ओम - चैप्टर 1: उधिराम - द ब्लड वुड' की रिलीज को बदल दिया है। यह फिल्म 'जेलर 2' और 'सीन' से क्लैश नहीं होगी।

'Om Chapter 1' not Clash With 'Jailer 2'-'Scene': धनुष और ममूटी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ओम - चैप्टर 1: उधिराम - द ब्लड वुड' (Om: Chapter 1 - Udhiram - The Blood Wood) का फैन्स लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। अब इस मूवी को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म की रिलीज डेट एक बार फिर चर्चा में है। पहले यह एक्शन ड्रामा 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी लेकिन फैन्स को जानकर हैरानी होगी कि इसकी डेट को बदल दिया गया है। धनुष ने रिलीज टलने की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर भी पढ़ें: 'Monster' में Salman Khan के साथ नजर आएगा ये साउथ एक्टर, 10 दिनों तक मुंबई में होगी शूटिंग)

Om Chapter 1 avoids clash release with Jailer 2 and Scene

'जेलर 2' और 'सीन' से क्लैश नहीं है 'ओम चैप्टर 1' (Pics Credit: Instagram)

रजनीकांत की 'जेलर 2' से क्लैश नहीं चाहते धनुष

धनुष ने सोशल मीडिया पर एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर फैन्स को जानकारी देते हुए बाते कि उन्होंने अपनी फिल्म 'ओम चैप्टर 1' की रिलीज को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' 15 अक्टूबर को रिलीज हो रही है यानी 'ओम' की तय रिलीज से ठीक एक दिन पहले। धनुष ने रजनीकांत के प्रति सम्मान जताते हुए कहा कि वह ऐसे समय में अपनी फिल्म रिलीज नहीं करना चाहते, जिससे दोनों बड़ी फिल्मों के बीच बेवजह टकराव की स्थिति बने। इसलिए उन्होंने 'ओम' को आगे शिफ्ट करने का निर्णय लिया। (टाइम्स नाउ नवभारत पर भी पढ़ें: Parineeti Chopra का बड़ा खुलासा, Sushant Singh Rajput के साथ करने वाली थीं खास फिल्म)

धनुष ने बताया कि सूर्या की फिल्म 'सीन' की रिलीज डेट पहले ही घोषित हो चुकी है। ऐसे में उन्होंने कहा कि बड़ी फिल्मों के बीच आपसी समझ और सम्मान होना जरूरी है और इंडस्ट्री को ध्यान में रखते हुए 'ओम' को दिवाली पर रिलीज नहीं किया जाएगा। फिलहाल फिल्म की नई रिलीज डेट सामने नहीं आई है। हालांकि रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि 'ओम चैप्टर 1' 3 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में आ सकती है।

End of Feed