Dhamaal 4 Box office Day 1: ओपनिंग डे पर मेकर्स की होगी बल्ले-बल्ले, Ajay Devgn की फिल्म कमाएगी इतने करोड़

Dhamaal 4 Box office Day 1: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर अजय देवगन की फिल्म 'धमाल 4' 10 जुलाई को सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है। यह फिल्म पहले दिन धांसू ओपनिंग लेने के लिए तैयार है।

Dhamaal 4 Box office Day 1: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन एक बार पूरे देश में हंसी का तूफान लाने को तैयार हैं। इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म 'धमाल 4' (Dhamaal 4) 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज गई है। यह फैमिली ऑडियंस के लिए एकदम मजेदार कॉमेडी होने वाली है। वहीं दूसरी ओर प्रोड्यूसर्स बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों पर नजर टिकाए हुए हैं। 'धमाल' फ्रेंचाइजी बॉलीवुड की सबसे हंसाने वाली फिल्मों में से एक ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार एडवांस बुकिंग दर्ज कराई है। ताजा ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो यह मूवी पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई करने को तैयार है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'Dhamaal 4' के बाद कन्फर्म हुआ 5वां पार्ट, फैन्स की हुई बल्ले-बल्ले)

Dhamaal 4 Box office Day 1

ओपनिंग डे पर शानदार रहेगा 'धमाल 4' का कलेक्शन

पहले दिन 'धमाल 4' कमाएगी इतने करोड़

अजय देवगन स्टारर 'धमाल 4' अब बड़े परदे पर दस्तक दे चुकी है। इस मूवी को लेकर अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक अजय देवगन स्टारर ओपनिंग डे पर 15 से 17 करोड़ रुपये की जबरदस्त ओपनिंग ले सकती है। ऐसा होता है तो यह 'धमाल' फ्रेंचाइजी की सबसे ज्यादा ओपनिंग लेने वाली फिल्म बन जाएगी। इससे पहले साल 2019 में आई फिल्म 'टोटल धमाल' ने 16.5 करोड़ रुपये कमाए थे। दर्शकों के बीच फिल्म का क्रेज भी जबरदस्त है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Welcome To The Jungle Box office: अक्षय कुमार स्टारर की सुस्त पड़ी कमाई, इतने करोड़ हुआ कलेक्शन)

लोगों की ओर से 'धमाल 4' को मिले शानदार रिव्यू

अजय देवगन स्टारर 'धमाल 4' की हाल ही में स्पेशल स्क्रीनिंग भी रखी गई थी। इस मूवी को देखने के बाद लोगों ने इसकी जमकर तारीफ भी की। फिल्म में अजय देवगन के अलावा रवि किशन, उपेन्द्र लिमये, अंजलि आनंद, संजीदा शेख, ईशा गुप्ता, संजय मिश्रा, जावेद जाफरी, रितेश देशमुख और अरशद वारसी सहित कई कलाकार अलग-अलग भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। वैसे आपको यह मूवी कैसी लगी? इस बारे में आप अपनी राय हमें कमेंट्स के माध्यम से दे सकते हैं।

End of Feed