बॉक्स ऑफिस

Alpha Box Office Collection: फ्लॉप होने की तरफ बढ़ी आलिया-बॉबी की फिल्म, 7वें दिन कमाई नहीं आया सुधार

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 10, 2026, 05:51 AM IST

Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट और बॉबी देओल की फिल्म अल्फा ने 7वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाई नहीं की हा। फिल्म का 7वें दिन का कलेक्शन...

Image

'अल्फा' ने 7वें दिन की इतनी कमाई (Image Source: Alpha Movie)

Alpha Box Office Collection Day 7: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और बॉबी देओल (Bobby Deol) की फिल्म अल्फा (Alpha) इन दिनों सिनेमाघरों में दर्शकों के बीच चर्चा में बनी हुई है। रिलीज के बाद से ही फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार बातें हो रही हैं। किसी को फिल्म की कहानी पसंद आ रही है, तो कोई इसके एक्शन और स्टारकास्ट की तारीफ कर रहा है। इसके अलावा कई दर्शक फिल्म की जमकर ट्रोलिंग भी करते नजर आ रहे हैं। रिलीज के बाद शुरुआती दिनों में फिल्म को ठीक-ठाक ओपनिंग जरूर मिली, लेकिन इसके बाद इसकी रफ्तार लगातार धीमी पड़ती गई। फिल्म अल्फा को रिलीज हुए अब सात दिन पूरे हो गए हैं। अब फिल्म अल्फा की कमाई के नए आंकड़ें सामने आ रहे हैं।

7वें दिन किया इतना कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, रिलीज के सातवें दिन 'अल्फा' ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 2.6 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही फिल्म इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कुल कमाई 47.55 करोड़ रुपये तक पहुंची है। यानी पहले हफ्ते में भी फिल्म 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार नहीं कर सकी। वहीं, दुनियाभर में फिल्म का कुल कलेक्शन 79.21 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। जिस तरह की उम्मीदें इस फिल्म से लगाई जा रही थीं, उसके मुकाबले ये आंकड़े काफी कमजोर माने जा रहे हैं। खासकर तब, जब फिल्म में बड़े सितारे और बड़े बजट का साथ हो। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म की कमाई के ये आंकड़े अभी अनुमानित है, असल आंकड़ों में बदलाव देखने को मिल सकता है।

फ्लॉप साबित होगी फिल्म?

अब आलिया भट्ट और बॉबी देओल की फिल्म अल्फा के सामने सबसे बड़ी चुनौती दूसरे वीकेंड की है। अगर शनिवार और रविवार कमाई में उछाल नहीं आया तो बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की राह और मुश्किल हो सकती है। पहले हफ्ते के आंकड़े ये साफ संकेत दे रहे हैं कि 'अल्फा' को दर्शकों से वैसा रिस्पॉन्स नहीं मिला, जिसकी मेकर्स को उम्मीद थी। ऐसे में आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई में कितना उछाल आता है, इस पर सभी की नजर रहेगी। फिल्म अल्फा की कमाई को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article