De De Pyaar De 2 Box Office Collection: 'दे दे प्यार दे 2' ने पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा, 7वें दिन की इतनी कमाई

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 21, 2025, 05:36 AM IST

De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 7: अजय देवगन (Ajay Devgn), रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) और आर. माधवन (R Madhavan) की धांसू फिल्म दे दे प्यार दे 2 (De De Pyaar De 2) को रिलीज हुए 7 दिन पूरे हो गए है, जिसके बाद कमाई के नए आंकड़े सामने आ रहे हैं।

De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 7: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार अजय देवगन (Ajay Devgn), रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) और आर. माधवन (R Madhavan) की फिल्म दे दे प्यार दे 2 (De De Pyaar De 2) पहले दिन से बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई कर रही है। पहले दो दिनों को छोड़ दिया जाए तो अब फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। अब अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म दे दे प्यार दे 2 को रिलीज हुए 7 दिन हो गए हैं, जिसके बाद मूवी की नई कलेक्शन रिपोर्ट सामने आ रही है। अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म दे दे प्यार दे 2 ने 7वेें दिन बॉक्स ऑफिस पर इतने करोड़ रुपये कमाए हैं।

De de Pyaar de 2 Box Office

Image Source: De de Pyaar de 2 Movie

'दे दे प्यार दे 2' ने 7वें दिन किया इतना कलेक्शन

एक्टर अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म दे दे प्यार दे 2 एक बार फिर से अपनी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट को लेकर चर्चा में आ गई है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपने 7 दिन पूरे कर लिए हैं, जिसके बाद कमाई के नए आंकड़े सामने आ गए हैं। अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म दे दे प्यार दे 2 बॉक्स ऑफिस पर 7वें दिन ठीक ठाक कमाई करती नजर आ रही है। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म दे दे प्यार दे 2 ने 7वें दिन 3.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म दे दे प्यार दे 2 की कुल कमाई 51.10 करोड़ रुपये हो गई है। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म की कमाई के असल आंकड़े सामने आने बाकी हैं, ये अनुमानित कलेक्शन है।

End of Feed