De De Pyaar De 2 Box Office: अजय-रकुल स्टारर का दूसरे सोमवार को हुआ बुरा हाल, कमाए केवल इतने करोड़

De De Pyaar De 2 Box office: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) की रोमांटिक कॉमेडी मूवी 'दे दे प्यार दे 2' (De De Pyaar De 2) की कमाई में अब गिरावट ही देखने को मिल रही है। दूसरे सोमवार को फिल्म की कमाई निराशाजनक रही है।

De De Pyaar De 2 Box Office: बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में से एक अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' (De De Pyaar De 2) 14 नवंबर के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों पहुंची थी। फिल्म क्रिटिक्स और ऑडियंस की ओर से इस मूवी को मिले-जुले रिव्यू मिले थे। इस मूवी ने पहले दिन 8.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। 'दे दे प्यार दे 2' को रिलीज हुए अब 10 दिन हो गए हैं। इस मूवी की कमाई में हर गुजरते दिन के साथ गिरावट ही देखने को मिल रही है। तो चलिए देखते हैं कि अजय देवगन स्टारर ने दूसरे सोमवार को कितने करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

De De Pyaar De 2 Box Office

Pic Credit: X

गिरती जा रही अजय देवगन स्टारर की कमाई

अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की रोमांटिक कॉमेडी मूवी 'दे दे प्यार दे 2' को लेकर जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक दूसरे सोमवार को इसने 1.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 14 नवंबर से लेकर अब तक यह मूवी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 60.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में सफल रही है। मेकर्स को पूरी उम्मीद है कि ये मूवी 70 करोड़ रुपये का कारोबार करने में सफल रहेगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो निर्माताओं ने इस मूवी को बनाने में 90 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्चा किया है। फिल्म की कमाई देखकर ऐसा लग नहीं रहा है कि ये अपने बजट को क्रॉस कर पाएगी।

End of Feed