De De Pyaar De 2 Box Office: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) और रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) की फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' (De De Pyaar De 2) बड़े परदे पर कमाई के मामले में स्ट्रगल कर रही है। दूसरे वीकेंड में शानदार कलेक्शन करने के बाद सोमवार आते ही फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली थी। खास बात यह है कि अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की इस रोमांटिक कॉमेडी ने दूसरे मंगलवार के दिन सोमवार के मुकाबले ज्यादा कमाई की है। अब यह मूवी धीरे-धीरे अपने बजट की क्रॉस करने की ओर बढ़ रही है। तो चलिए देखते हैं 'दे दे प्यार दे 2' का टोटल बिजनेस कितना हो गया है।
Pic Credit: IMDb
'दे दे प्यार दे 2' ने दर्ज कराई बढ़ोतरी
Sacnilk ने जो अजय देवगन (Ajay Devgn) और रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) की फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' (De De Pyaar De 2) को लेकर अनुमानित आंकड़े साझा किए हैं उनके मुताबिक इसने दूसरे मंगलवार को 1.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। दूसरी ओर सोमवार को यह कलेक्शन 1.50 करोड़ रुपये था। 12 दिनों के अंदर इस रोमांटिक-कॉमेडी ने 64.95 करोड़ रुपये अपने खाते में जोड़ लिए हैं। उम्मीद है कि ये हफ्ता खत्म होते-होते यह 70 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर ले।
अंशुल शर्मा के निर्देशन में बनी अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की इस मूवी में आर माधवन, मीजान जाफरी, जावेद जाफरी और गौतमी कपूर सहित कई कलाकार अहम रोल में नजर आ रहे हैं। इस मूवी में अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ऑडियंस को इम्प्रेस करने में सफल रही है। इस मूवी को फरहान अख्तर की '120 बहादुर' और विवेक ओबेरॉय की 'मस्ती 4' से भी तगड़ा कम्पटीशन मिल रहा है। अब यह देखना है कि अजय देवगन स्टारर अपने बजट को क्रॉस करने में सफल रहती है या नहीं।
