Daayra Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर और एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन स्टारर 'दायरा' बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। जंगली पिक्चर्स और पेन स्टूडियोज के बैनर तले बनाई गई ये फिल्म क्राइम और थ्रिलर से भरपूर है। करीना कपूर स्टारर 'दायरा' की कहानी लोगों को खूब पसंद आ रही है। फिल्म की स्टोरी ऐसी है जो अंत तक दर्शकों को बांधे रखती है। जहां पहले दिन 'दायरा' (Daayra) ने 1.15 करोड़ रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग की थी। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार पकड़ी है। 'दायरा' ने दूसरे दिन बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपने साथ रिलीज हुई मूवीज को भी कड़ी टक्कर दी है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Daayra X Review: सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर है करीना-पृथ्वीराज की फिल्म, दर्शकों ने जमकर सराहा
करीना कपूर (Kareena Kapoor) और पृथ्वीराज सुकुमारन स्टारर 'दायरा' (Daayra) ने बीते दिन 2.18 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। बीते दिन भी मूवी को 2 हजार से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। वहीं सिनेमाघरों में 'दायरा' की ऑक्युपेंसी 18 प्रतिशत दर्ज की गई, जो कि पहले दिन के मुकाबले ज्यादा है। ऐसे में 'दायरा' का जहां नेट कलेक्शन कुल 2.60 करोड़ रुपये पहुंच चुका है तो वहीं ग्रॉस कलेक्शन का आंकड़ा 3.340 करोड़ रुपये है। करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन स्टारर 'दायरा' को लेकर कहा जा सकता है कि रविवार को फिल्म और बेहतर परफॉर्म कर सकती है, साथ ही इसके कलेक्शन में भी वृद्धि नजर आ सकती है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Daayra Exclusive: करीना और पृथ्वीराज के सवालों से कैसे निपटीं मेघना गुलजार? खुद बताया अनुभव
क्या है 'दायरा' की कहानी?
बता दें कि 'दायरा' (Daayra) फिल्म कानून और न्याय की जंग पर आधारित है। इस फिल्म में करीना कपूर ने स्पेशल इन्वेस्टिगेटर डीसीपी अजूनी कोहली का किरदार अदा किया है। वहीं एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन ने एनकाउंटर स्पेशलिस्ट डीसीपी रमन कुमार की भूमिका निभाई है। फिल्म की कहानी एक एनकाउंटर के इर्द-गिर्द घूमती है। मूवी 2019 में हुए हैदराबाद एनकाउंटर से प्रेरित बताई जाती है। मूवी में क्राइम और सस्पेंस भरपूर मात्रा में है।
