Crew Box Office Collection: करीना-कृति की 'क्रू' जल्द पार करेगी 50 करोड़ का आंकड़ा, 8वें दिन कमाए इतने करोड़

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 6, 2024, 09:19 AM IST

Crew Box Office Collection: करीना कपूर, तबू और कृति सेनन की फिल्म क्रू रिलीज हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म को रिलीज हुए 8 दिन हो गए हैं। आइए जानते हैं फिल्म ने 8 दिन में कितने करोड़ का बिजनेस किया।

Crew Box Office Collection: करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan), तबू (Tabu) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की फिल्म 'क्रू' (Crew) को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। पहली बार तीनों एक्ट्रेसेस साथ में कमा कर रही हैं। फिल्म में तीनों की दमदार ने फैंस का दिल जीत लिया है। फिल्म को राजेश ए कृष्णनन ने डायरेक्ट किया है। फिल्म 29 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। आइए जानते हैं फिल्म ने अब तक कितने करोड़ की कमाई कर ली है।

फिल्म को रिया कपूर और एकता कपूर ने मिलकर प्रोड्यूस किया था। क्रू बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं ग्लोब्ली भी अच्छा बिजनेस कर रही है। वुमेन सेंट्रिक फिल्म होने के बाद भी फिल्म ने ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई की थी। फिल्म ने 8वें दिन यानी सेकंड फ्राइडे को 3.43 करोड़ का बिजनेस किया। फिल्म ने कुल मिलाकर 47.21 करोड़ का बिजनेस किया है।

End of Feed