Coolie Vs War 2 Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन 'कुली' पर भारी पड़ी 'वॉर 2', टोटल कलेक्शन में हुआ खेल

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 16, 2025, 11:08 AM IST

Coolie Vs War 2 Box Office Collection Day 2: सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) की एक्शन फिल्म 'कुली' (Coolie) और ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और जूनियर एनटीआर (Jr NTR) की 'वॉर 2' (War 2) के बीच बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। दोनों फिल्में 14 अगस्त 2025 को रिलीज हुईं, लेकिन 'कुली' ने बाजी मार ली।

Coolie Vs War 2 Box Office Collection Day 2: सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) की लेटेस्ट एक्शन फिल्म 'कुली' (Coolie) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। रजनीकांत की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ शुरुआत की है। फिल्म कुली ने पहले दिन ही जमकर कमाई की। फिल्म कुली ने रिलीज होते ही एक साथ कई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ दिए। अब फिल्म कुली को रिलीज हुए 2 दिन पूरे हो गए हैं। जिसके बाद अब फिल्म कुली की कमाई के नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। फिल्म ने दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रही है। तो चलिए जानते हैं रजनीकांत की फिल्म कुली ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर इतने करोड़ रुपये कमाए है।

Shruti Haasan on Coolie And War 2 clash

Image Source: IMDb

'कुली' ने दूसरे की इतनी कमाई

रजनीकांत की फिल्म कुली अपनी कमाई को लेकर एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। फिल्म कुली ने दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक रजनीकांत की फिल्म कुली ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 53.50 करोड़ रुपये कमाए है। इसी के साथ फिल्म कुली का कुल कलेक्शन 118.50 करोड़ रुपये हो गया है। आपको बता दें कि फिल्म कुली की कमाई के ये आंकड़े अभी अनुमानित हैं। फिल्म की कमाई के आंकड़ो ने मेकर्स और फैंस खुश हो गए हैं।

End of Feed