Cocktail 2 Box office Collection: शाहिद-कृति और रश्मिका स्टारर की कमाई पड़ी सुस्त, देखें आंकड़े

Cocktail 2 Box office Collection Day 10: शाहिद कपूर-कृति सेनॉन और रश्मिका की 'कॉकटेल 2' 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने से एक कदम दूर है। आइए देखें 10 दिनों में इस मूवी की कमाई कितनी हुई है।

Cocktail 2 Box office Collection Day 10: होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी शाहिद कपूर (Shahid Kapoor), रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और कृति सेनॉन (Kriti Sanon) की फिल्म 'कॉकटेल 2' (Cocktail 2) 29 जून को रिलीज हुई थी। क्रिटिक्स और दर्शकों की ओर से इस मूवी को मिली-जुली समीक्षाएं मिलीं। यही वजह है कि 'कॉकटेल 2' को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत भी मिली। अब इस मूवी को सिनेमाघरों में दस्तक दिए हुए 10 दिन हो गए हैं और यह अभी भी शानदार कमाई कर रही है। तो चलिए देखते हैं फिल्म ने 10 दिनों में कितने करोड़ रुपये कमा लिए हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Welcome to the Jungle Box office: तीन दिनों में 100 करोड़ी होने से चूक गई अक्षय कुमार की फिल्म, इतना हुआ कलेक्शन)

Cocktail 2 Box office Collection

शाहिद-कृति और रश्मिका स्टारर की कमाई पड़ी सुस्त

रविवार को इतना रहा 'कॉकटेल 2' का कलेक्शन

Sacnilk ने शाहिद कपूर-कृति सेनॉन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'कॉकटेल 2' को लेकर अब जो आंकड़े साझा किए हैं उसके मुताबिक इसने रविवार को बॉक्स ऑफिस पर 4.20 करोड़ रुपये कमाए हैं। यह मूवी अभी भी 3791 स्क्रीन्स पर चल रही है। फिल्म का कुल भारत नेट कलेक्शन अब 82.95 करोड़ हो गया है जबकि इसका भारत ग्रॉस कलेक्शन 98.76 करोड़ पहुंच चुका है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Ranbir Kapoor संग फिल्म लेकर आ रहे हैं राजकुमार हिरानी? डायरेक्टर ने बताया सच)

'कॉकटेल 2' के दूसरे वीकेंड में एक बड़ी चुनौती सामने आई है। जी हां 'वेलकम टू द जंगल' के रिलीज होने के बाद शाहिद-कृति और रश्मिका की फिल्म के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली है। 'वेलकम टू द जंगल' बड़े बजट वाली कॉमेडी फिल्म है, जिसे पूरे देश के थिएटर्स में बहुत सारे शोज चल रहे हैं। इसने अपने पहले शुक्रवार को ही 10,892 शोज के साथ शुरुआत की थी। वहीं दूसरी ओर शाहिद-कृति और रश्मिका की रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा मूवी 2012 की ओरिजिनल फिल्म 'कॉकटेल' का सीक्वल है। ओरिजिनल फिल्म में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी मुख्य भूमिका में थे।

End of Feed