Border 2 Box Office Collection Day 3: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर 'बॉर्डर 2' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। 'बॉर्डर 1' की तरह 'बॉर्डर 2' ने भी लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। गणतंत्र दिवस से पहले रिलीज हुई 'बॉर्डर 2' ने लोगों को देशभक्ति से रूबरू कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। जहां शुरुआती दो दिन 'बॉर्डर 2' की कमाई थोड़ी धीमी रही तो वहीं तीसरे दिन फिल्म ने 50 करोड़ रुपये से भी ज्यादा का कलेक्शन किया। इतना ही नहीं 'बॉर्डर 2' (Border 2) का कुल कलेक्शन 100 करोड़ रुपये के भी पार पहुंच चुका है। फिल्म के प्रति लोगों की एक्साइटमेंट वक्त के साथ-साथ और भी बढ़ती ही जा री है।
फोटो क्रेडिट- यू-ट्यूब
यह भी पढ़ें: Exclusive: 'बॉर्डर 2' को प्रोपेगेंडा बताने वालों की निधि दत्ता ने लगाई क्लास, कहा- 'अगर सेना ऐसा न करे तो...'
'बॉर्डर 2' (Border 2) का तीसरे दिन का कलेक्शन देखकर कहा जा सकता है कि रविवार का मूवी को अच्छा-खासा फायदा हुआ है। लोगों के मन में फिल्म के प्रति एक्साइटमेंट इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में भी अच्छी खासी देखने को मिल रही है। 'बॉर्डर 2' ने तीसरे दिन करीब 54.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म ने ये कमाई सभी भाषाओं में कुल मिलाकर की है। वहीं हिंदी भाषी 'बॉर्डर 2' के लिए सिनेमाघरों में बीते दिन 61.14 प्रतिशत ऑक्युपेंसी भी दर्ज की गई, जो कि तारीफ के लायक है। बता दें कि 'बॉर्डर 2' ने पहले दिन जहां 30 करोड़ रुपये की कमाई की तो वहीं दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 36.5 करोड़ रुपये हुआ था। ऐसे में मूवी का तीन दिन का कलेक्शन 121 करोड़ रुपये पहुंच चुका है।
बता दें कि इस बार 'बॉर्डर 2' (Border 2) में सोनम बाजवा, मेधा राणा, मोना सिंह और आन्या सिंह भी अहम भूमिका में नजर आई हैं। भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और जेपी दत्ता द्वारा प्रोड्यूस की गई 'बॉर्डर 2' 1997 में रिलीज हुई 'बॉर्डर' का सीक्वल है। फिल्म भारत-पाकिस्तान के बीच 1971 में हुए युद्ध से प्रेरित है। मूवी को दर्शकों से ही नहीं बल्कि समीक्षकों से भी खूब प्यार मिला है। अब ये देखना दिलचस्प रहेगा कि 'बॉर्डर 2' का कलेक्शन कहां तक अपनी राह तय कर पाता है।
