Border 2 Box Office Collection Day 1 Prediction: बॉलीवुड स्टार सनी देओल (Sunny Deol), वरुण धवन (Varun Dhawan), दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) और अहान शेट्टी (Ahan Shetty) की फिल्म बॉर्डर 2 (Border 2) ने रिलीज होते ही बड़े पर्दे पर धमाल मचा दिया है। फिल्म बॉर्डर 2 की स्टोरी के साथ-साथ कमाई को लेकर भी खूब चर्चा हो रही है। अब सनी देओल की इस फिल्म की कमाई को लेकर रिपोर्ट सामने आनी शुरू हो गई है। फिल्म बॉर्डर 2 ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली है। तो चलिए जानते है फिल्म बॉर्डर 2 का पहले दिन का कलेक्शन कितने करोड़ रुपये रहने वाला है।
पहले इतनी कमाई करेगी 'बॉर्डर 2'
सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह फिल्म बॉर्डर की पहले दिन की कमाई के आंकड़े है। फिल्म बॉर्डर 2 के ओपनिंग डे के कलेक्शन को लेकर रिपोर्ट सामने आनी शुरू हो गई है। अलग-अलग रिपोर्ट्स में एकदम अलग दावें किए गए हैं। किसी रिपोर्ट में बताया गया सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने वाली, तो वहीं किसी ने पहले दिन का कलेक्शन 30 करोड़ रुपये से ज्यादा बताया है। लेकिन आपको बता दें कि अभी तक फिल्म की कमाई के कोई अधिकारिक आंकड़े सामने नहीं आए हैं, अभी असल आंकड़ों के लिए आपको इंतजार करना होगा। लेकिन अभी तक आई रिपोर्ट्स से ये तो सबित हो गया है कि सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर गदर काटने वाली है।
पहले दिन तोड़ेगी कई फिल्मों के रिकॉर्ड
सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 की पहले दिन की कमाई के साथ-साथ कई रिपोर्ट्स् में बताया जा रहा है ये मूवी बॉलीवुड की कई फिल्मों के ओपनिंग रिकॉर्ड को मिट्टी में मिलाने वाली है। इस लिस्ट में रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर का भी ओपनिंग रिकॉर्ड है। सनी देओल और अहान शेट्टी की फिल्म बॉर्डर 2 की कमाई को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
