BIGG CLASH !! विजय देवरकोंडा ने सलमान खान को दी खुली चुनौती, बॉक्स ऑफिस पर 'Sikandar' से टकराएगी 'VD 12'

VD12 Clash With Salman Khan's Sikandar: एंटरटेनमेंट की दुनिया से अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक सलमान खान (Salman Khan) की अपकमिंग फिल्म 'सिकंदर' (Sikandar) और विजय देवरकोंडा (Vijay Deverkonda) की नेक्स्ट 'वीडी 12' (VD 12) दोनों बॉक्स ऑफिस पर टकराती नजर आएंगी। जानिए कब रिलीज होंगी ये फिल्में...

VD12 Clash With Salman Khan's Sikandar: साल 2024 में कई फिल्में ऐसी हैं, जिनकी बॉक्स ऑफिस पर आपस में टक्कर हुई है और आने वाले महीनों में इस तरह के क्लैश देखने की मिलेंगे। अब जो ताजा रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की अपकमिंग फिल्म 'सिकंदर' (Sikandar) को अब विजय देवरकोंडा (Vijay Deverkonda) की नेक्स्ट 'वीडी 12' (VD 12) से खुली चुनौती मिली है। जी हां सुनकर यकीन नहीं हो रहा होगा लेकिन यही सच है। दोनों एक्टर्स की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी टक्कर होने जा रही है।

Vijay Devarakonda's VD12 Clash With Salman Khan's Sikandar

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विजय देवरकोंडा ने अपकमिंग फिल्म 'वीडी 12' की 60% शूटिंग पूरी कर ली है। बताया जा रहा है कि विजय देवरकोंडा की ये मूवी सुपरस्टार सलमान खान की नई फिल्म 'सिकंदर' से टकराएगी। सुनने में आ रहा है कि दोनों फिल्में 2025 में 28 मार्च या फिर 30 मार्च के दिन रिलीज की जा सकती है। दोनों ही फिल्मों को बड़े परदे पर देखने के लिए फैन्स बेताब हैं।

End of Feed