Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection: दूसरे वीकेंड में दिखा कार्तिक आर्यन स्टारर का दबदबा, कमाए इतने करोड़

Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection Day 7: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय एक्टर कार्तिक आर्यन की नई हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया 3' (Bhool Bhulaiyaa 3) दूसरे वीकेंड में भी धांसू कमाई कर रही है। यह फिल्म जल्द ही 200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होती दिखाई देगी।

Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की हालिया रिलीज हुई हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया 3' (Bhool Bhulaiyaa 3) की कमाई रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। दूसरे वीकेंड में फिल्म की कमाई बेहद शानदार रही है। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो यह मूवी आने वाले 2 से 3 दिनों के अंदर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का बड़ा आंकड़ा पार लेगी। फिल्म ने शुक्रवार के दिन अच्छा कलेक्शन करने के बाद अब शनिवार की कमाई में भी बड़ी बढ़ोतरी देखी गई है। आइए देखें 'भूल भुलैया 3' ने अब तक कितने करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है।

Bhool Bhulaiyaa 3 Box office Collection

दूसरे वीकेंड में कर रही हैं धांसू कमाई

कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 3' ने शुक्रवार के दिन 9.25 करोड़ रुपये कमाए थे। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार अब फिल्म ने दूसरे शनिवार के दिन 15.50 करोड़ रुपये का करोबार किया है। अब तक यह मूवी 183 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। कार्तिक आर्यन स्टारर जल्द ही उनकी फिल्म 'भूल भुलैया 2' के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड को ध्वस्त कर देगी।

End of Feed