Bhool Bhulaiyaa 3 Box office Collection: 12वें दिन भी कायम रहा कार्तिक आर्यन स्टारर का जलवा, 300 करोड़ी होने से बस इतने कदम है दूर

Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection Day 12: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया 3' (Bhool Bhulaiyaa 3) अभी भी बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा जमाए हुए है। इस फिल्म की कहानी ने निर्माताओं को खुश कर दिया है। इस फिल्म ने मंगलवार के दिन भी करोड़ों रुपये में कमाई की है।

Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection Day 12: साल 2024 में दिवाली के खास मौके पर रिलीज हुई कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की हॉरर कॉमेडी मूवी 'भूल भुलैया 3' (Bhool Bhulaiyaa 3) ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर आज भी अपना दबदबा बनाया हुआ है। अनीस बज्मी ने कार्तिक आर्यन स्टारर का निर्देशन किया है। इस मूवी को ऑडियंस की ओर से खूब प्यार मिल रहा है। दूसरे वीकेंड में 200 करोड़ रुपये कमाने के बाद अब यह मूवी 300 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रही है। आइए देखें 'भूल भुलैया 3' मंगलवार के दिन कितने करोड़ रुपये का कारोबार करने में सफल रही है।

Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection 12

कार्तिक आर्यन स्टारर 'भूल भुलैया 3' को सिनेमाघरों में दस्तक दिए हुए 12 दिन पूरे हो गए हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक इस हॉरर कॉमेडी ने सोमवार के दिन 5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं दूसरी ओर मंगलवार यानी 12वें दिन यह मूवी 4.25 करोड़ रुपये कमाने सफल रही है। भारी गिरावट देखने के बाद भी 'भूल भुलैया 3' ने कथित तौर पर 220 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो 'भूल भुलैया 3' कार्तिक आर्यन के करियर की अब तक की सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्म साबित हुई है।

End of Feed