Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection 1 Week: कार्तिक आर्यन स्टारर ने दर्ज कराई 11% की गिरावट, सिंगल डिजिट में रही कमाई

Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection Day 7: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के फेमस कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया 3' (Bhool Bhulaiyaa 3) की कमाई में 7वें बड़ी गिरावट देखी गई है। हैरानी की बात यह है कि गुरुवार के दिन फिल्म की कमाई सिंगल डिजिट में रह गई है। आइए देखें इस मूवी की टोटल कमाई...

Bhool Bhulaiyaa 3 Box office Collection 1 Week: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की फिल्म 'भूल भुलैया 3' को निर्माताओं ने 1 नवंबर के दिन रिलीज किया था। इस मूवी की सीधी टक्कर अजय देवगन की एक्शन थ्रिलर 'सिंघम अगेन' से हुई थी। कई लोगों को लग रहा था कि 'सिंघम अगेन' के सामने 'भूल भुलैया 3' टिक नहीं पाएंगी। इन सभी लोगों को कार्तिक आर्यन स्टारर ने गलत साबित किया और ओपनिंग वीकेंड में ही 100 करोड़ रुपये का बड़ा आंकड़ा भी पार कर लिया था। 'भूल भुलैया 3' (Bhool Bhulaiyaa 3) को रिलीज हुए 1 हफ्ता हो पूरा गया है और गुरुवार के कलेक्शन में 11% की गिरावट देखी गई है। आइए देखें इस मूवी ने अब तक कितने करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।

Bhool Bhulaiyaa 3 Box office 1 Week

7वें दिन 'भूल भुलैया 3' ने दर्ज कराई भारी गिरावट

Sacnilk के अर्ली एस्टिमेट्स के अनुसार अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया 3' (Bhool Bhulaiyaa 3) ने गुरुवार के दिन सिंगल डिजिट में कमाई करते हुए केवल 9.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। 1 हफ्ते के अंदर फिल्म की टोटल कमाई 158.25 करोड़ रुपये हो गई है। उम्मीद है कि दूसरे वीकेंड में यह मूवी 'भूल भुलैया 2' के लाइफटाइम कलेक्शन को मात दे देगी।

End of Feed