Bandar-Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai की टक्कर पक्की, वरुण डालेंगे बॉबी के जबड़े में हाथ

यश ने अपनी फिल्म 'टॉक्सिक' को पोस्टपोन करने का फैसला लिया है, जिसके बाद वरुण 'है जवानी तो इश्क होना है' को 5 जून के दिन रिलीज करेंगे। इसी दिन बॉबी देओल की 'बंदर' रिलीज होगी।

साउथ स्टार यश ने कुछ देर पहले ही अनाउंस किया है कि वो अपनी मूवी 'टॉक्सिक' को 4 जून के दिन रिलीज नहीं करेंगे। 'टॉक्सिक' के पोस्टपोन होने के बाद 4 जून का वीकेंड खाली हो गया था, जिसे भरने के लिए वरुण धवन आगे आए हैं। वरुण धवन ने अनाउंस कर दिया है कि वो अपनी कॉमेडी मूवी 'है जवानी तो इश्क होना है' को 5 जून के दिन सिनेमाघरों में रिलीज करेंगे। 'है जवानी तो इश्क होना है' के नए पोस्टर के साथ वरुण धवन ने अपने फैंस को ये खुशखबरी दी है। फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' को वरुण धवन के पिता डेविड धवन ने डायरेक्ट किया है। (ये भी पढ़ें: BREAKING: Yash की Toxic की रिलीज डेट फिर टली)

Bandar Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Clash

Bandar Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Clash

जाने-माने ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है, "टॉक्सिक की रिलीज डेट टलने के बाद एक नया डेवलेपमेंट हुआ है। है जवानी तो इश्क होना है अपनी ओरिजनर रिलीज डेट पर लौट आई है। अब ये मूवी 5 जून के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी। है जवानी तो इश्क होना है पहले 5 जून के दिन ही रिलीज होने वाली थी, जो टॉक्सिक की वजह से अपनी रिलीज डेट छोड़कर 22 जून के लिए आगे बढ़ गई थी। हालांकि अब ये अपनी ओरिजनल रिलीज डेट पर लौट आई है। फिल्म में वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े दिखाई देंगे और इसे डेविड धवन ने बनाया है।" (ये भी पढ़ें: Raja Shivaji ने चंद घंटों में बेच डाले 40 हजार टिकिट, बम्पर ओपनिंग पक्की)

End of Feed