Baaghi 4 Box Office Prediction Day 1: टाइगर श्रॉफ की बेस्ट ओपनर नहीं बन पाएगी 'बागी 4', कमाई होगी इतने करोड़

Baaghi 4 Box Office Prediction Day 1: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की फिल्म 'बागी 4' को मेकर्स 5 सितंबर के दिन रिलीज करने जा रहे हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक टाइगर श्रॉफ की एक्शन-ड्रामा पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 9 करोड़ रुपये से ज्यादा की ओपनिंग ले सकती है।

Baaghi 4 Box Office Prediction Day 1: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बागी 4' का क्रेज लोगों के अंदर साफ दिखाई दे रहा है। इस मूवी का ट्रेलर देखने के बाद से ही टाइगर श्रॉफ के फैन्स ने 'बागी 4' का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने का मन बना लिया था। 'बागी 4' को लेकर रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं कि इसने शानदार एडवांस बुकिंग भी दर्ज कराई है। लोग लगातार फिल्म की टिकट्स बुक करने में लगे हुए हैं। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बागी 4' उनके करियर की बेस्ट ओपनर बनने से चूक जाएगी। इसके बावजूद फिल्म पहले दिन अच्छा कलेक्शन करने में सफल रहने वाली है।

Baaghi 4 Box office

Image Credit: Youtube

पहले दिन इतने करोड़ रहेगी 'बागी 4' की कमाई

टाइगर श्रॉफ स्टारर 'बागी 4' की टिकट बिक्री पहले जोर पकड़ रही है। फिल्म ने शुरुआती बिक्री में लगभग 2.75 करोड़ कमा लिए थे। 'बागी 4' की एडवांस बुकिंग देखे के बाद जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक यह मूवी पहले दिन 9 से 10 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेने कामयाब हो सकती है। अगर फिल्म की कमाई 10 करोड़ भी रहती है तो यह 'बागी' सीरीज की सबसे कम कलेक्शन करने वाली फिल्म बन जाएगी।

End of Feed