Baaghi 4 Box Office: 50 करोड़ी होने से एक कदम दूर है टाइगर श्रॉफ की फिल्म, कमाई हुई इतने करोड़

Baaghi 4 Box Office Day 7: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की एक्शन ड्रामा फिल्म 'बागी 4' (Baaghi 4) अब धीरे-धीरे 50 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रही है। इस मूवी को लेकर जो अब लोगों के अंदर ज्यादा क्रेज नहीं दिख रहा है। आइए देखें फिल्म ने 7 दिनों कितने करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

Baaghi 4 Box Office Day 7: बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'बागी 4' (Baaghi 4) 5 सितंबर के दिन सिनेमाघरों में पहुंची थी। इस मूवी को रिलीज हुए आज 1 हफ्ता हो गया है। शुरुआती वीकेंड में ठीक-ठाक बिजनेस करने के बाद से ही 'बागी 4' की कमाई हर गुजरते दिन के साथ मेकर्स की चिंता को डबल किए जा रही है। अब यह फिल्म धीरे-धीरे बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ती दिखाई दे रही है। आइए देखें फिल्म ने गुरुवार के दिन कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

Baaghi 4 Box Office Day 7

Image Source: IMDb

50 करोड़ी होने से चूक गई 'बागी 4'

ट्रैकिंग वेबसाइट सैकनिल्क के अनुसार टाइगर श्रॉफ स्टारर 'बागी 4' के जो अनुमानित आंकड़े सामने आए हैं उनके मुताबिक यह मूवी 7वें दिन 2.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में सफल रही है। एक हफ्ते के अंदर 'बागी 4' 44.55 करोड़ रुपये का ही बिजनेस कर पाई है। निराशा की बात यह है कि 7 दिनों में एक सफल फ्रेंचाइजी होने के बाद भी फिल्म 'बागी 4' 50 करोड़ रुपये कमाने में असफल साबित हुई है।

End of Feed