Baaghi 4 Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड की धमाकेदार एक्शन सीरीज बागी (Baaghi) की चौथी कड़ी बागी 4 (Baaghi 4) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, लेकिन इसकी शुरुआत कुछ खास नहीं रही। पहले दिन 12 करोड़ की ओपनिंग के बाद, टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) और संजय दत्त (Sanjay Dutt) की लीड रोल वाली फिल्म बागी 4 बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई है। फिल्म बागी 4 को रिलीज हुए अब 4 दिन पूरे हो गए हैं जिसके बाद फिल्म बागी 4 की कमाई को लेकर नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं फिल्म बागी 4 ने चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है।
Image Source: IMDb
बागी 4 की कमाई में आई गिरावट
संजय दत्त और टाइगर श्रॉफ की फिल्म बागी 4 एक बार फिर से अपने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर चर्चा में आ गई है। फिल्म बागी को रिलीज हुए 4 दिन पूरे हो गए हैं। जिसके बाद टाइगर श्रॉफ की फिल्म की कमाई के नए आंकड़े सामने आ गए हैं। सैकनिल्क (Sacnilk) की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त की धांसू एक्शन फिल्म बागी 4 ने बॉक्स ऑफिस पर चौथे दिन 4.25 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसी के साथ फिल्म बागी 4 का कुल कलेक्शन 35.50 करोड़ रुपये हो गया है। आपको बता दें कि फिल्म बागी 4 की कमाई में अब लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। फिल्म बागी ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
फ्लॉप साबित हुई 'बागी 4'
ए. हर्षा (A. Harsha) के डायरेक्शन में बनी फिल्म बागी 4 के लिए मेकर्स ने 100-150 करोड़ रुपये तक खर्च किए हैं। लेकिन फिल्म बागी 4 पहले चार दिनों में 50 करोड़ रुपये का कलेक्शन भी नहीं कर पाई। फिल्म बागी 4 में को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
