Udta Teer ने उड़ाया गर्दा, आयुष्मान-सारा की मूवी ने कमाए इतने करोड़

‘उड़ता तीर’ ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार उछाल दर्ज किया। आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म ने शनिवार को 7.25 करोड़ रुपये कमाए, जिससे वर्ल्डवाइड कलेक्शन 16.28 करोड़ रुपये पहुंचा।

Udta Teer Box Office: बॉक्स ऑफिस पर आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म ‘उड़ता तीर’ (Udta Teer) की रफ्तार दूसरे दिन तेज हो गई है। पहले दिन धीमी शुरुआत करने वाली इस फिल्म ने शनिवार को कमाई में अच्छी बढ़त दर्ज की। फिल्म के कलेक्शन में करीब 77 फीसदी का उछाल आया है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि वीकेंड के बाकी समय में फिल्म की कमाई कितनी आगे बढ़ती है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Shilpa Rao की परफॉर्मेंस बीच में रोकने पर बवाल, सिंगर ने सोशल मीडिया पर जाहिर किया दर्द)

udta teer box

‘उड़ता तीर’ ने उड़ाया गर्दा (pic credit-udta teer movie)

‘उड़ता तीर’ ने उड़ाया गर्दा

सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, ‘उड़ता तीर’ ने रिलीज के दूसरे दिन यानी शनिवार को भारत में 7.25 करोड़ रुपये की नेट कमाई की। फिल्म ने पहले दिन 4.10 करोड़ रुपये कमाए थे। इस तरह दो दिनों में इसका घरेलू नेट कलेक्शन 11.35 करोड़ रुपये हो गया है। भारत में फिल्म की ग्रॉस कमाई 13.53 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। विदेशों में भी फिल्म को दर्शक मिल रहे हैं। शनिवार को इसने विदेशी बाजार में 1.50 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई की। इसके साथ ही विदेशों से कुल कमाई 2.75 करोड़ रुपये हो गई है। भारत और विदेशों को मिलाकर फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 16.28 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

End of Feed