Avengers Doomsday Movie Budget, Advance Booking Details: हॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड सुपरहीरो फिल्म 'एवेंजर्स डूम्सडे' (Avengers: Doomsday) को देखने का क्रेज दर्शकों ने अंदर लगातार बढ़ रहा है। एडवांस बुकिंग होने के बाद बाद यह फिल्म रिलीज होने से पहले ही कई बड़े-बड़े रिकॉर्ड्स बना रही है। इस मूवी को रिलीज होने में अभी 27 दिन बाकी है। एवेंजर्स डूम्सडे भारत में गुरुवार, 17 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। 20 नवंबर को सामने आए फिल्म 'एवेंजर्स डूम्सडे' के भारत में एडवांस बुकिंग के आंकड़ों ने सभी को हैरान कर दिया है। यही नहीं इस समय फिल्म का बजट भी लगातार चर्चा में बना हुआ है। तो चलिए जानते हैं फिल्म ने एडवांस बुकिंग से कितने करोड़ रुपये अपने खाते में जोड़ लिए हैं और इसे बनाने में मेकर्स ने कितने रुपये खर्च किए हैं।
जानिए कितनी हुई 'एवेंजर्स डूम्सडे' की एडवांस बुकिंग (Pic Credit: Instagram)
जानें कितनी हुई 'एवेंजर्स डूम्सडे' की एडवांस बुकिंग
ट्रैकिंग वेबसाइट सैकनिल्क द्वारा साझा किए आंकड़ों के मुताबिक मार्वल स्टूडियोज की फिल्म ने भारत में एडवांस बुकिंग से अब तक 42.07 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। अब तक इस मूवी की 6.57 लाख टिकट बिक चुके हैं। इस मूवी के लिए 74 सिटीज में अब तक 6,712 शोज बुक हो गए हैं। दिलचस्प बात यह है कि 'एवेंजर्स डूम्सडे' अब तक की सबसे बड़ी ओपनर भी साबित हो सकती है।
'एवेंजर्स डूम्सडे' फिल्म का बजट जानकर उड़ जाएंगे होश
- प्रोडक्शन बजट: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'एवेंजर्स डूम्सडे' का प्रोडक्शन बजट करीब 400 मिलियन डॉलर (लगभग 3,732 करोड़ रुपये) है।
- प्रमोशन और मार्केटिंग बजट: फिल्म के प्रमोशन और मार्केटिंग पर करीब 300 मिलियन डॉलर (लगभग 2,799 करोड़ रुपये) खर्च होने का अनुमान है।
- कुल बजट: प्रोडक्शन और मार्केटिंग का खर्च मिलाकर फिल्म का कुल बजट करीब 700 मिलियन डॉलर (लगभग 6,531 करोड़ रुपये) बताया जा रहा है।
यह भी सुनने में आया है कि फिल्म का ओवरऑल बजट 1 मिलियन यानी 9,332 करोड़ रुपये के आसपास भी पहुंच सकता है। कई लोगों का यहां तक कहना है कि 'एवेंजर्स डूम्सडे' का बजट 1 मिलियन के करीब रहता है तो यह कई छोटे देशों की जीडीपी के बराबर होगा।
