एवेंजर्स डूम्सडे की एडवांस टिकट बुकिंग कलेक्शन ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, जानें भारत में अब तक की सबसे ज्यादा सीट बुकिंग करने वाली मूवीज

एवेंजर्स डूम्सडे की एडवांस टिकट बुकिंग कलेक्शन, भारत में अब तक की सबसे ज्यादा मूवी रिलीज से पहले कमाने वाली फिल्म लिस्ट: हॉलीवुड की लोकप्रिय फिल्म 'एवेंजर्स डूम्सडे' की एडवांस बुकिंग भारत में धूम मचा रही है।

Avengers Doomsday Film Advance Booking Collection in India: मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) की लोकप्रिय सुपरहीरो फिल्म 'एवेंजर्स डूम्सडे' (Avengers: Doomsday) भारत में 17 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। दर्शकों की बेताबी को देखने के बाद निर्माताओं ने लगभग एक महीने पहले ही 'एवेंजर्स डूम्सडे' की एडवांस बुकिंग ओपन कर दी है। 'एवेंजर्स डूम्सडे' की बुकिंग ओपनिंग होने के तुरंत बाद से फैन्स धड़ल्ले से इसकी टिकट बुक कर रहे हैं। अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक इस मूवी ने एडवांस बुकिंग से केवल चार दिनों में भारत में 30 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है। अभी फिल्म को दस्तक देने में कई दिन बाकी है और यह ओपनिंग डे पर बड़े-बड़े रिकार्ड्स को ध्वस्त कर सकती है।

Avengers Doomsday Film Advance Booking Collection in India

एवेंजर्स डूम्सडे की एडवांस टिकट बुकिंग कलेक्शन ने तोड़े सारे रिकॉर्ड (Pic Credit: Instagram)

End of Feed