Avengers Doomsday Advance Booking: हॉलीवुड की सबसे चर्चित सुपरहीरो फ्रेंचाइजी में से एक मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) की अपकमिंग फिल्म 'एवेंजर्स डूम्सडे' (Avengers: Doomsday) को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिला है। इस मूवी की पहले दिन की कमाई पर भी सभी की नजरें हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फिल्म की एडवांस बुकिंग का आंकड़ा 128 मिलियन डॉलर तक पहुंच गया है। इस खबर ने मार्वल फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। इतना ही नहीं फिल्म के संभावित ओपनिंग वीकेंड को लेकर भी बड़े-बड़े अनुमान लगाए जा रहे हैं। कुछ चर्चाओं में इसकी कमाई 1.5 बिलियन डॉलर तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में सवाल यह है कि क्या यह मूवी सिनेमाघरों में कोई नया इतिहास रच पाएगी? (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Udta Teer Box office Day 4: आयुष्मान-सारा की फिल्म में आई भारी गिरावट, इतना हुआ कारोबार)
एवेंजर्स डूम्सडे की एडवांस बुकिंग ने मचाया तहलका (Pic Credit: Instagram)
इतनी हुई 'एवेंजर्स डूम्सडे' की एडवांस बुकिंग
'एवेंजर्स डूम्सडे' की एडवांस बुकिंग को लेकर अब जो आंकड़े सामने आए हैं उनके मुताबिक वह $128 मिलियन तक पहुंच गया है। भारतीय मुद्रा में यह रकम हजारों करोड़ रुपये के आसपास बैठती है। हालांकि इस आंकड़े की पुष्टि अभी तक ऑफिशियल तौर पर नहीं की गई है। एवेंजर्स सीरीज की पिछली फिल्मों ने भी दुनियाभर में दर्शकों के बीच जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की है। यही वजह है कि इस मूवी को लेकर भी फैन्स बेहद उत्साहित हैं। भारत में भी मार्वल फिल्मों का एक मजबूत फैन बेस है। कुछ अनुमानों में 'एवेंजर्स डूम्सडे' की शुरुआती कमाई $1.5 बिलियन तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। अगर ऐसा होता है तो यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच देगी। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा अपडेट, 28 अक्टूबर तक बढ़ी 4 आरोपियों की पुलिस हिरासत)
'एवेंजर्स डूम्सडे' की सबसे खास बात यह है कि इसमें रॉबर्ट डाउनी जूनियर एक नए और दमदार किरदार में नजर आने वाले हैं। अभिनेता इस बार आयरन मैन के बजाय मार्वल के खतरनाक विलेन डॉक्टर डूम की भूमिका में दिखाई देंगे। इस मूवी में क्रिस इवांस, क्रिस हेम्सवर्थ, पेड्रो पास्कल, पॉल रड, एंथनी मैकी, फ्लोरेंस प्यू, वैनेसा किर्बी, एबॉन मॉस-बैचराच, वायट रसेल, चैनिंग टेटम, सिमु लियू, इयान मैककेलेन, हेले एटवेल, टॉम हिडलेस्टन, जेम्स मार्सडेन, पैट्रिक स्टीवर्ट, जोसेफ क्विन, सेबेस्टियन स्टेन, डेविड हार्बर, लेटिशिया राइट, लुईस पुलमैन, केल्सी ग्रामर, कैथरीन न्यूटन, डैनी रामिरेज़, विंस्टन ड्यूक, एलन कमिंग, हन्ना जॉन-कामेन, रेबेका रोमिजन, एलेक्स लिविनाली और मेबेल कैडेना जैसे कलाकारों को देखा जाएगा।
