Avatar Fire and Ash Box office Day 10: हॉलीवुड के पसंदीदा डायरेक्टर्स में से एक जेम्स कैमेरून (James Cameron) की फिल्म 'अवतार: फायर एंड ऐश' (Avatar: Fire and Ash) 19 दिसंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। फिल्म क्रिटिक्स और दर्शकों की ओर से अच्छे रिव्यू मिलने के बाद से ही 'अवतार: फायर एंड ऐश' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस करने में लगी हुई है। खास बात यह है कि 'अवतार: फायर एंड ऐश' ने दूसरे रविवार को भी डबल डिजिट में कलेक्शन किया है। तो चलिए देखते हैं इस मूवी ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है।
Pic Credit: IMDb
डबल डिजिट में रही 'अवतार: फायर एंड ऐश' की 10वें दिन की कमाई
Sacnilk ने जेम्स कैमेरून (James Cameron) की फिल्म 'अवतार: फायर एंड ऐश' (Avatar: Fire and Ash) के रविवार के अनुमानित आंकड़े साझा कर दिए हैं। ट्रैकिंग वेबसाइट के मुताबिक यह फिल्म दूसरे रविवार यानी 10वें दिन 10.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में सफल रही है। 10 दिन में इस साइंस-फिक्शन फिल्म की टोटल कमाई 137.65 करोड़ रुपये हो गए हैं। यह केवल भारत में हुई कमाई के आंकड़े हैं। दुनिया भर में यह बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई करने में सफल रही है।
यह भी पढ़ें: 2025 में साउथ की इन फिल्मों ने की ताबड़तोड़ कमाई, Kantara Chapter 1 ने पहले स्थान पर किया कब्जा
जेम्स कैमेरून के निर्देशन में बनी फिल्म 'अवतार: फायर एंड ऐश' अब धीरे-धीरे 200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रही है। इस मूवी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। यही वजह है कि फिल्म 100 करोड़ रुपये के क्लब में बड़ी आसानी से शामिल हो गई। इस फिल्म में सैम वर्थिंगटन, ज़ोई सल्डाना, सिगोरनी वीवर, स्टीफन लैंग और केट विंसलेट सहित कई कलाकार अहम रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म के वीएफएक्स भी कमाल के हैं।
