Auron Mein Kahan Dum Tha Box office Day 4: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) और एक्ट्रेस तब्बू (Tabu) की फिल्म 'औरों में कहां दम था' (Auron Mein Kahan Dum Tha) को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 4 दिन हो गए हैं। वीकेंड में निराशाजनक कमाई करने के बाद फिल्म के सोमवार के कलेक्शन ने मेकर्स की रातोंरात की नींद उड़ा दी है। फिल्म अब घरेलू बॉक्स ऑफिस पर स्ट्रगल कर रही है। इस समय ट्रेड रिपोर्ट्स वायरल हो रही हैं उनके मुताबिक 'औरों में कहां दम था' के कलेक्शन में भारी गिरावट दर्ज की गई है। आइए देखें फिल्म का 4 दिनों का कलेक्शन कितने करोड़ रहा है।
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक अजय देवगन और तब्बू की मूवी 'औरों में कहां दम था' ने चौथे दिन यानी सोमवार को केवल 1 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। आने वाले दिनों में फिल्म के कलेक्शन में और भी गिरावट देखने को मिलेगी। ऑडियंस की ओर से फिल्म को ज्यादा पसंद नहीं किया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि फिल्म 4 दिनों के अंदर 10 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है। ट्रेड एक्सपर्ट्स भी फिल्म को मिल रहे रिस्पॉन्स को देखकर दंग रह गए हैं।
नीरज पांडे ने फिल्म 'औरों में कहां दम था' का निर्देशन किया है। इस फिल्म में जिमी शेरगिल, साई मांजरेकर और शांतनु माहेश्वरी भी अहम भूमिका में मौजूद हैं। फिल्म में तब्बू और अजय देवगन की एक्टिंग की तो खूब तारीफ हुई है लेकिन लोगों को इसकी कहानी पसंद नहीं आई है।
