Animal Box Office Collection Day 16 early trends: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), रश्मिका मंदाना की फिल्म एनिमल (Animal) ने 16वें दिन बॉक्स ऑफिस पर डबल डिजिट में कमाई कर ली है। पहले और दूसरे वीकेंड में धमाकेदार कमाई के बाद अब तीसरे वीकेंड में भी एनिमल ने अपना जलवा बिखेरना शुरू कर दिया है। फिल्म ने बड़े पर्दे पर कई पुराने रिकॉर्ड्स को चकनाचूर कर दिया है। फिल्म एनिमल रणबीर कपूर के करियर की अभी तक की सबसे बड़ी ग्रोसर बन गई है। देशभर में जबरदस्त कमाई के साथ ही फिल्म एनिमल ने वर्ल्डवाइड भी खूब पैसा बटोर लिया है। रिलीज के 16वें दिन भी फिल्म ने हैरान कर देने वाली कमाई की है, हालांकि बावजूद इसके फिल्म 500 करोड़ कल्ब में शामिल होने से चूक गई है।
Animal Box Office Collection Day 16
यह भी पढ़ें- Sam Bahadur Box Office Day 15: एनिमल के आगे विक्की की फिल्म ने मारी दहाड़, 100 करोड़ के लिए भरी उड़ान
एनिमल के 16वें दिन बॉक्स ऑफिस आंकड़े भी अब सामने आ रहे हैं, इन आंकड़ों से साफ हो गया है कि किसी भी हालत में फिल्म आज रविवार को 500 करोड़ क्लब में एंट्री मार लेगी।
एनिमल ने 16वें दिन की इतनी कमाई
Sainik इंडिया की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल ने 16वें दिन 13 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। जिसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन भी 498 करोड़ के पार पहुंच गया है। अब फिल्म आज रविवार को किसी भी हालत में 500 करोड़ क्लब में एंट्री मार लेगी और ऐसा करने वाले एनिमल सिर्फ तीसरे बॉलीवुड फिल्म होगी।
